कसौली के परवाणु में एन.यू.जेआई का राज्य स्तरीय अधिवेशन संपन्न

कसौली के परवाणु में एन.यू.जेआई का राज्य स्तरीय अधिवेशन संपन्न

सामाजिक सुरक्षा व पेंशन देने में हिमाचल की सरकारें उदासीन रही हैं: रास बिहारी


राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी ने कहा कि हिमाचल की एक ऐसा राज्य जहां पेंशन नहीं
कसौली के विधायक ने कहा कि हम आपके हितों के लिए बचनबद्व


बददी/ सचिन बैंसल: हिमाचल प्रदेश यूनियन आफ जर्नलिस्टस का राज्य स्तरीय दो दिवसीय अधिवेशन सोलन के निकट औद्योगिक नगरी परवाणु में संपन्न हुआ। समापन सत्र में नेशनल यूनियन आफ जर्नलिटस(इंडिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी ने मुख्य वक्ता के तौर पर शिरकत की वहीं कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की। विशिष्टि अतिथि के तौर पर हिमाचल प्रदेश दवा निर्माता उद्योग संघ के चेयरमैन सतीश सिंघल व लघु उद्योग संघ के प्रदेश संयोजक विचित्र सिंह पटियाल, नगर परिषद उपाध्यक्ष लखविंद्र सिंह व समाज सेवी ठाकुर दास शर्मा ने शिरकत की। सर्वप्रथम हिमाचल प्रदेश यूनियन आफ जर्नलिस्टस के प्रदेश महासचिव ने हिमाचल की रिपोर्ट पढ़ी और यहां चलाई जा रही गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश ड़ाला। उन्होने कहा कि पहले हिमाचल में संगठन में सिर्फ 40 सदस्य थे जबकि अब 400 से ज्यादा पत्रकार उनके सदस्य हैं। जिलाध्यक्ष अमित ठाकुर ने परवाणु अधिवेशन में पधारे समस्त पत्रकारों व पदाधिकारियों का स्वागत किया। प्रांत अध्यक्ष रणेश राणा ने मुख्य अतिथि को राज्य की पत्रकारों की मांगों से अवगत कराया और कहा कि सामाजिक सुरक्षा व पेंशन देने में हिमाचल की सरकारें उदासीन रही हैं। इस दिशा में सरकार को पत्रकार कल्याण बोर्ड का गठन करके उनकी समस्याओं का हल चरणबद तरीके से करनी चाहिए।

सिर्फ हिमाचल में पेंशन नहीं-राष्ट्रीय अध्यक्ष
अपने संबोधन में नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्टस  (इंडिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी ने संगठन के इतिहास पर प्रकाश डाला और कहा कि यह भारत का सबसे बडा संगठन है जो कि पत्रकारों के हितों के लिए लड़ता है। उन्होने विधायक विनोद सुल्तानपुरी को बताया कि हमारे प्रयासों से भारत के अधिकांश राज्यों में पत्रकारों के लिए पेंशन का प्रावधान है पर हिमाचल इससे अछुता है। उन्होने कहा कि पत्रकारों को सामाजिक सुरक्षा व स्वास्थ्य बीमा की चिंता राज्य सरकारों को करनी चाहिए। उन्होने कहा कि 1966 में प्रेस काऊंसिल आफ इंडिया का गठन किया गया था लेकिन तब के बाद देश व युग बदला लेकिन बहुत सुधार जो होने थे नहीं हुए। मीडीया व चैनलों की विश्वसनीयता में कमी आई जो कि चिंताजनक है। जर्नलिटस्स प्रोटेकशन एक्ट समय की मांग है व केंद्र सरकार मीडीया कौंसिल का गठन करना चाहिए। फेक न्यूज पर लगाम लगनी चाहिए और पत्रकार रजिस्टर बनना चाहिए। रास बिहारी ने कहा अगर देश में कोई गलत न्यूज फैलाता है तो उस पर हम सबसे पहले कार्यवाही की मांग करते हैं।

विधानसभा में उठाऊंगा पत्रकारों की मांगो को-
एनयूजे के दो दिवसीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश यूनियन आफ जर्नलिस्टस की अधिकांश मांगे जायज है और वह सारे मुददे सीएम के समक्ष उठाएंगे। उन्होने कहा कि पत्रकार कल्याण बोर्ड का गठन होना चाहिए वहीं अगर अन्य राज्यों में पेंशन है तो हिमाचल के पत्रकारों को भी मिलनी चाहिए। विनोद ने आगे कहा कि डैमोक्रेसी को जिंदा रखने में मीडिया का अहम रोल है और इनकी सामाजिक सुरक्षा भी जरुरी है। उन्होने कहा कि अगर पत्रकार को उचित वेतन नहीं मिलता तो वो जब तक तो युवा है निष्पक्ष काम करता है लेकिन जब वो पारिवारिक बंधन में आता है तो उसको न चाहते हुए भी समझौते करने पडते है। उन्होने कहा कि मैं आपकी समस्त मांगों को धर्मशाला विस सत्र में उठाऊंगा ताकि आपकी आवाज भी बुलंद हो सके।

परवाणु इकाई ने किया था आयोजन-
प्रदेश अध्यक्ष रणेश राणा ने कहा कि दो दिवसीय सफल कार्यक्रम का आयोजन एनयूजे इंडिया परवाणु इकाई ने किया जिसके लिए वो बधाई के पात्र हैं। मंच संचालन अमित ठाकुर ने किया तो धन्यवाद प्रस्ताव यशपाल ठाकुर ने रखा। प्रदेश उपाध्यक्ष व परवाणु के पत्रकार सुमित शर्मा ने विधायक से आग्रह किया परवाणु में प्रेस रुम की उपलब्धता करवाई जाए जिस पर विधायक ने नगर परिषद को स्थान ढूंढने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि अगर स्थान मिलता है तो फर्नीचर के लिए वो 5 लाख रुपये तुरंत उपलब्ध करवाएंगे।

यह रहे उपस्थित-
कार्यक्रम में हिमाचल दवा निर्माता उद्योग संघ के चेयरमैन सतीश सिंघल, लघु उद्योग संघ के राज्य चेयरमैन विचित्र सिंह पटियाल, नगर परिषद वाईस चेयरमैन लखविंद्र सिंह, पूर्व अध्यक्ष नप ठाकुर दास शर्मा, समाज सेवी वीरेंद्र शर्मा, पार्षद संजय यादव, मनोनीत पार्षद सुखविंद्र सिंह मंगा, महेंद्र बघेट, संजीव कोहली,  राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एनयूजे इंडिया जोगिंद्र देव आर्य, नीना धीमान, जिला प्रधान ऊना पंकज कतना, ज्याति स्याल,प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित शर्मा, प्रदेश सह सचिव यशपाल ठाकुर, जिलाध्यक्ष अमित ठाकुर, जिला महासचिव मोहिनी सूद, सुुंदर लाल, मनमोहन विशिष्ट, डा रुप किशोर ठाकुर, दीपक वर्मा, विमल ग्रोवर, मदन मैहरा, सुरेंद्र अत्री, श्याम लाल पुंडीर, नगर परिषद उपाध्यक्ष लखवीर सिंह, ठाकुर दास शर्मा, जयदेव अत्री, अक्षरेश शर्मा, नीरज सोनी, विजय आजाद, ऋषि बशनांट रोहडू, नवीन सूद, प्रेस कलब बददी प्रधान राजेद्र चौधरी, कुनिहार से अजय जोशी, रंजीत ठाकुर, मुकेश रमौल, भेरवा नंद, राकेश राणा, आरुणि पाठक, सलीम कुरैशी, जितेंद्र शर्मा सहित कई जिलों से आए सदस्य उपस्थित थे।