पंजाब: इंसानियत शर्मसार! पार्किंग में बच्चे को दिया जन्म, अस्पताल में मौत

पंजाब: इंसानियत शर्मसार! पार्किंग में बच्चे को दिया जन्म, अस्पताल में मौत

लुधियानाः जगरांव में इंसानिय शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक गुरुद्वारा श्री नानकसर कलेरां साहिब की वाहन पार्किंग में एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया। महिला काफी देर तक वहीं तड़पती रही, लेकिन मेडिकल सुविधा न मिलने के चलते वो बेहोश हो गई। नानकसर संप्रदाय के मौजूदा मुखी संत बाबा लक्खा सिंह ने तुरंत पुलिस और जगरांव सिविल अस्पताल को सूचित किया। मगर मदद पहुंचने से पहले ही महिला ने वाहन पार्किंग में बच्चे को जन्म दे दिया। इसके बाद जगरांव के थाना सिटी में तैनात एएसआई तरसेम सिंह मौके पर पहुंचे। महिला की हालत खराब होती देख संत बाबा लक्खा सिंह ने खुद ही एंबुललेंस का इंतजाम किया और महिला व नवजात को सिविल अस्पताल भिजवाया।

जानकारी के मुताबिक महिला और बच्चे को अलग करने के लिए नाड़ू भी समय रहते नहीं काटा गया और दोनों को वैसे ही उठाकर कर अस्पताल ले गए। वहां दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों नें उन्हें लुधियाना रेफर कर दिया। लुधियाना अस्पताल में इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। जबकि बच्चे को जच्चा बच्चा केंद्र में रखा गया है और उसकी हालत फिलहाल ठीक बताई जा रही है। एएसआई तरसेम सिंह ने बताया कि महिला नें अपना नाम चंदा बताया था जो खुद को बिहार की रहने वाली बता रही थी। महिला ने अपनी मां का नाम रुलीया देवी व पिता का नाम राम पवित्र बताया था। महिला का शव लुधियाना के सिविल अस्पताल से लाकर जगरांव के सिविल अस्पताल में 72 घंटे के लिए रखवाया है। इसके बाद कानून के अनुसार अंतिम सस्कार कर दिया जाएगा।