पंजाब : भाजपा की बढ़ी मुश्किलें, लगातार हो रहा विरोध, देखें वीडियो

पंजाब : भाजपा की बढ़ी मुश्किलें, लगातार हो रहा विरोध, देखें वीडियो

पठानकोट : जहां एक तरफ लोकसभा चुनाव को लेकर हर एक पार्टी के उम्मीदवार की ओर से अपना चुनाव प्रचार बड़े जोरशोर से किया जा रहा है। वही इस चुनावी प्रचार में भाजपा उमीदवार को कड़ी मशक्कत का सामना अपने चुनावी प्रचार में अलग-अलग जगह पर करना पड़ रहा है। क्योंकि किसानों की ओर से भाजपा उमीदवारों का विरोध अलग-अलग जगह पर किया जा रहा है। इसी के चलते लोकसभा हलका गुरदासपुर से भाजपा उमीदवार दिनेश सिंह बब्बू की ओर से विधानसभा हलका भोआ के गांव तारागढ़ में अपना चुनावी प्रचार किया जा रहा था।

जिसके चलते उनका विरोध करने के लिए किसान जथेबंदियो की और से उनके खिलाफ प्रदर्शन किया गया। यही नहीं भाजपा कार्यकर्ताओं व किसान नेताओं के बीच होने वाले टकराव को भी पुलिस ने बड़ी मशक्कत से रोका। इस बारे में बात करते हुए किसान नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से किसानों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। केंद्र सरकार ने जो मांगे मानी थी उनको पूरा नहीं किया जा रहा। जिसके विरोध के चलते भाजपा उम्मीदवारों के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जहां भी भाजपा उम्मीदवार की ओर से अपना चुनावी प्रचार किया जाएगा वहां पर उनका विरोध किया जाएगा। वही इस बारे में जब भाजपा उम्मीदवार दिनेश सिंह बब्बू से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वह भी एक किसान परिवार से संबंधित है। उन्होंने कहा कि किसान हमारे भाई हैं उन्हें इस लोकतंत्र के पर्व में अपना सहयोग करना चाहिए और जो भी चुनाव प्रचार करने आ रहा है उसे नहीं रोकना चाहिए चाहे वो किसी भी पार्टी का हो।