अनुराग ठाकुर हमीरपुर लोकसभा में नहीं ला पाए बड़े प्रोजेक्ट: रायजादा

अनुराग ठाकुर हमीरपुर लोकसभा में नहीं ला पाए बड़े प्रोजेक्ट: रायजादा

राष्ट्रीय आपदा घोषित करवाने में असफल रहे केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर

ऊना/सुशील पंडित: केंद्र में दस वर्ष भाजपा सरकार होने पर भी हमीरपुर लोकसभा से भाजपा सांसद एवं केंद्र में मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर हमीरपुर लोकसभा में कोई बड़ा प्रोजेक्ट या फिर युवाओं को रोजगार का कोई साधन नहीं बना सके। जिससे युवा वर्ग बाहरी राज्यों में जाने की बजाए अपने लोकसभा क्षेत्र के रोजगार मिल सके। यह शब्द हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी से संभावित प्रत्याशी प्रदेश कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व में उना सदर के विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने बंगाणा में मीडिया से कहे। रायजादा ने कहा कि राज्य में बीते वर्ष इतनी बड़ी आपदा आई और राज्य के मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू द्वारा प्रधान मंत्री से मुलाकात करके हिमाचल में आई आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का आग्रह किया।

लेकिन अगर अनुराग सिंह ठाकुर चाहते तो राज्य के 11 हजार करोड़ आपदा में हुए जनता के नुकसान की भरपाई के लिए राष्ट्रीय आपदा घोषित करवा सकते थे। लेकिन उन्होंने यह भी करवाना मुनासिब नहीं समझा। उन्होंने कहा कि केंद्र में बैठी भाजपा सरकार और सरकार का नेतृत्व कर रहे प्रधान मंत्री ने राज्य सरकार में डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में कोई मदद के हाथ राज्य सरकार तक नहीं बढ़ाए। लेकिन केंद्र सरकार से मदद न मिलने पर भी सूबे के मुख्यमंत्री ने करीब 45 सौ करोड़ आपदा के समय हुए जनता के नुकसान की भरपाई की है। रायजादा ने कहा कि भारत सरकार में बड़े पद पर बैठे अनुराग सिंह ठाकुर हमीरपुर लोकसभा में कुछ नहीं कर सकते है। और इस बार लोकसभा चुनावों में भाजपा को जनता सबक जरूर सिखाएगी। 

 अनुराग के ड्रीम प्रोजेक्ट हमीरपुर उना रेल लाइन को बजट में मिले एक हजार

सतपाल सिंह रायजादा ने अनुराग ठाकुर के ड्रीम प्रोजेक्ट उना हमीरपुर रेल लाइन विस्तार पर चुटकी लेते हुए कहा कि केंद्र मंत्री होने के बाबजूद अनुराग सिंह ठाकुर के ड्रीम प्रोजेक्ट उना हमीरपुर रेल लाइन के विस्तार के लिए मात्र एक हजार बजट में प्रावधान हुआ है। इससे साफ झलक आ रही है। कि या तो केंद्र के अनुराग सिंह ठाकुर की कोई सुनता नहीं है। या फिर अनुराग सिंह ठाकुर खुद उना हमीरपुर रेल लाइन का विस्तार ही नहीं करवाना चाहते है। और अब चुनावी समय में उना हमीरपुर रेल लाइन विस्तार के साथ स्टेशन भी बनना शुरू हो जायेगे।

 ऑपरेशन लॉट्स के चक्र में खुद फंसी भाजपा,उपचुनाव में होगी सरकार की जीत

सतपाल सिंह रायजादा ने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि ऑपरेशन लॉट्स करके भाजपा ने राज्य सरकार को गिरने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाया। लेकिन भाजपा के मनसूबे कामयाव नहीं हुए। और अपने ही बनाए चक्रव्यूह में भाजपा खुद फंस गई है। रायजादा ने दावा किया कि राज्य में हो रहे उपचुनावों में कांग्रेस की भारी जीत होगी। और जिला उना में कुटलैहड़ और गगरेट उपचुनावों के कांग्रेस के विवेक शर्मा और राकेश कालिया की बड़ी बढ़त से जीत होगी। और जिला उना के कुटलैहड़ और गगरेट विस क्षेत्र के कांग्रेस विधायक सरकार को बहुमत प्रदान करेंगे। 

हाई कमान ने मुझे लोकसभा में मौका दिया,तो जीत कांग्रेस की झोली में करूंगा अर्पित

सतपाल सिंह रायजादा का हमीरपुर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी बनना लगभग तय है। केवल ओपचारिक घोषणा होना बाकी है। वहीं रायजादा ने कहा कि अगर कांग्रेस हाई कमान ने हमीरपुर लोकसभा से मुझे चुनाव लड़ने का मौका दिया तो सौ प्रतिशत जीत दर्ज करके कांग्रेस की झोली में डालूंगा और हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र को बिकास का मॉडल बनाने का प्रयास करूंगा। और जनता की जो भी समस्याएं है। उन्हे लोकसभा में उठाकर समाधान भी करवाऊंगा।