जालंधरः GM Narula फैक्टरी में हुआ हादसा, व्यक्ति का कटा हाथ 

जालंधरः GM Narula फैक्टरी में हुआ हादसा, व्यक्ति का कटा हाथ 

जालंधर, ENS: लैदर कंप्लेक्स स्थित जीएम नरूला फैक्ट्री में देर रात मशीन में एक मजदूर का दस्ताना फंसने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। दस्ताना फंसने के कारण मशीन में प्रवासी मजदूर का हाथ कटकर अलग हो गया। बताया जा रहा है कि मजदूर को उपचार के लिए देरी से गंगा अस्पताल पहुंचाया गया। कहा जा रहा है कि अधिक समय बीत जाने के कारण व्यक्ति का हाथ जुड़ नहीं सका। घायल व्यक्ति की पहचान लाल बाबू के रूप में हुई है।

घटना संबंधी लाल बाबू ने बताया कि वह लंबे समय से इस फैक्टरी में काम कर रहा हैं। देर रात मशीन पर काम करते समय उसका दस्ताना फंस गया था, बाबू ने बताया कि मशीन का बटन दूर होने का कारण हादसे में उसका हाथ कट गया। वहीं घटना की जानकारी देते हुए डॉ. पियूश गोयल ने बताया कि अगर 6 घंटे के अंदर उक्त हाथ अगर अस्पताल लाया जाता तो वह जुड़ सकता था। अब कुछ महीनों के बाद नकली हाथ लगाया जा सकता है।