जालंधरः दोपहिया वाहन चोर गिरफ्तार 

जालंधरः दोपहिया वाहन चोर गिरफ्तार 

जालंधर (वरुण)। थाना लोहियां की पुलिस ने दोपहिया वाहन चुराने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मनप्रीत सिंह पुत्र बलवंत सिंह वासी जब्बोवाल के रूप में हुई है। थाना प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि एएसआई सुखदेव सिंह ने उक्त आरोपी को 11 जुलाई को दर्ज हुए चोरी के मुकद्दमे में काबू किया है।  पुलिस ने आरोपी से 2 मोटरसाइकिल भी बरामद किए हैं।