पंजाबः ऑटों में व्यक्ति की लाश मिलने से मचा हड़कंप 

पंजाबः ऑटों में व्यक्ति की लाश मिलने से मचा हड़कंप 

लुधियानाः वेरका मिल्क प्लांट नजदीक गुरुद्वारा नानकसर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक ऑटो में व्यक्ति का शव मिलने पर हड़कंप मच गया। इस दौरान किसी राहगीर ने ऑटो में शव पड़ा देख शोर मचाया। इस पर लोगों ने पुलिस कंट्रोल रुम पर सूचित किया। घटना स्थल पर थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस पहुंची। एसीपी गुरप्रीत सिंह भी जांच करने पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक मरने वाले का नाम गौरी है। वह सराभा नगर इलाके का रहने वाला है। फिलहाल मरने वाले के परिजनों की पुलिस तालाश कर रही है।

इलाके में कई जगह उसकी फोटो लोगों को दिखा कर पुलिस पहचान करवा रही है। मृतक व्यक्ति के गले पर निशान मिले हैं। पुलिस इलाके में सीसीटीवी कैमरे आदि चेक कर रही है, ताकि पता चल सके कि ऑटो किस समय घटना स्थल पर पहुंचा। ऑटो में मरने वाले के साथ और कौन लोग थे। फिलहाल पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान कर जांच कर रही है। ACP गुरप्रीत सिंह ने कहा कि शव और ऑटो को कब्जे में ले लिया है। शव की पहचान के बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद पता चल पाएगा कि मरने वाले ने आत्महत्या की है या उसका किसी ने कत्ल किया है।