पंजाबः विजिलेंस मामले में निलंबित किए गए 5 अधिकारियों को लेकर हुए आदेश जारी, पढ़ें पत्र

पंजाबः विजिलेंस मामले में निलंबित किए गए 5 अधिकारियों को लेकर हुए आदेश जारी, पढ़ें पत्र

लुधियानाः पंजाब सरकार ने विजिलेंस मामले में फंसने के बाद निलंबित किए गए 5 अधिकारियों, कर्मचारियों को 2022 में बहाल करने का आदेश जारी किया है। बहाल किये गये सभी अधिकारी, कर्मचारी लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में तैनात थे। उनमें कुलजीत कौर ईयू., जगदेव सिंह ट्रस्ट इंजीनियर, इंद्रजीत सिंह जूनियर इंजीनियर, प्रवीण कुमार क्लर्क और संदीप शर्मा कंप्यूटर ऑपरेटर शामिल हैं। बता दें कि इन अधिकारियों और कर्मचारियों को विजिलेंस द्वारा 14 जुलाई 2022 और 28 जुलाई 2022 को मुकद्दमा नंबर 8 और 9 दर्ज कर गिरफ्तार किया था। जिसके बाद सरकार ने उनके निलंबन के आदेश जारी कर दिये। सरकार ने अब इन अधिकारियों, कर्मचारियों की बहाली को लेकर आदेश जारी कर दिया है, जो इस प्रकार हैं:-