पंजाबः पर्ल कंपनी पर मान सरकार ने कसा शिकंजा, किया ये ऐलान

पंजाबः पर्ल कंपनी पर मान सरकार ने कसा शिकंजा, किया ये ऐलान

चंडीगढ़ः पंजाब के सीएम भगंवत मान ने पर्ल कंपनी पर शिकंजा कस दिया है। मान सरकार ने ऐलान किया है कि करोड़ो रुपए हड़पने वाली पर्ल कंपनी की संपत्ति जब्त की जाएगी। पर्ल कंपनी पर लाखों लोगों से करोड़ों रुपये हड़पने का आरोप है। सीएम भगवंत मान ने इस बारे में ट्वीट किया। सीएम मान ने ट्वीट किया-पर्ल कंपनी लाखों लोगों की मेहनत का करोड़ों रुपये खा चुकी है...पंजाब में पर्ल कंपनी की कई संपत्तियां हैं... हम कानूनी तरीके से रास्ता साफ करके और उस संपत्ति को अपने कब्जे में लेकर लोगों के सारे पैसे वापस करने का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं। सरकार का कब्जा होगा।