पंजाबः फिल्म देखकर लौट रही युवती पुल से गिरी, सहेली हुई फरार, देखें वीडियो

पंजाबः फिल्म देखकर लौट रही युवती पुल से गिरी, सहेली हुई फरार, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के लक्कड़ पुल से दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। जहां लक्कड़ पुल से करीब 20 से 25 फीट की ऊंचाई से एक युवती नीचे गिर गई। हालांकि हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। लेकिन बताया जा रहा है कि युवती अपनी सहेली के साथ मॉल से फिल्म देखकर आ रही थी। युवती के नीचे गिरने के बाद उसकी सहेली हड़बड़ाहट में फरार हो गई। लोगों ने युवती को नीचे गिरता देख तुरंत एक पार्क में लेटाया। युवती बेसुध हालत में थी। लोगों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया।

हादसे के तुरंत बाद लोगों ने पुलिस कंट्रोल रुम पर सूचित किया। मौके पर पीसीआर कर्मचारी पहुंचे। पुलिस कर्मचारियों ने तुरंत एंबुलेंस को फोन किया। घटनास्थल पर पहुंच एंबुलेंस कर्मचारियों ने युवती को सिविल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक युवती के हाथ में फ्रैक्चर आया है। वहीं उसे कई अन्य जगह भी चोटें लगी हैं। फिलहाल युवती को सीएमसी अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस हादसे के कारणों का पता करने में जुटी है। युवती के ठीक होने के बाद ही पुलिस उससे मामला की जानकारी लेगी। पीड़िता के परिजनों को पुलिस ने सूचित कर दिया है। थाना डिवीजन नंबर 1 की पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।