मूसलाधार बारिश और भूस्खलन का कहर, मकान ढहने से 14 की मौ'त

मूसलाधार बारिश और भूस्खलन का कहर,  मकान ढहने से  14 की मौ'त

नई दिल्ली : अफ्रीका महाद्वीप का दूसरा सबसे बड़ा देश पूर्वी डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो बाढ़ और भूस्खलन की चपेट में है। यहां के बुकावू शहर में रात भर हुई मूसलाधार बारिश ने कोहराम मचाया हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक कांगो के बुकावू शहर में मूसलाधार बारिश की वजह से भूस्खलन और घरों के गिरने के कारण 14 लोगों की मौत हो गई।

मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका

इबांडा के बुकावु कम्यून में जहां कई लोग अस्थायी घरों में रहते हैं, जो बारिश की वजह से ढह गए। इस हादसे में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई। कम्यून के मेयर ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है, क्योंकि कई पीड़ित गंभीर चोटों के कारण अस्पताल में भर्ती हैं।

कांगो में 20 दिसंबर को आम चुनाव

बता दें कि कांगो में 20 दिसंबर को आम चुनाव है। इसके मद्देनजर जारी चुनाव प्रचार के बीच अफ्रीका के दूसरे सबसे बड़े देश में कमजोर बुनियादी ढांचे उजागर हुआ है, खासकर दक्षिण किवु जैसे संघर्षग्रस्त पूर्वी प्रांतों में, जहां बुकावु शहर है।