आज का राशिफल, 29 अक्तूबर 2023

आज का राशिफल, 29 अक्तूबर 2023

29 अक्टूबर, रविवार के सितारे सिद्धि योग बना रहे हैं। इस शुभ योग के प्रभाव से वृष राशि वालों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। तुला और कुंभ राशि वालों को किस्मत का साथ मिल सकता है। महत्वपूर्ण उपलब्धि मिलने के भी योग बन रहे हैं।

मेष - आज दिन भर कई तरह की गतिविधियों में आपकी उपस्थिति बनी रहेगी, इससे संपर्क दायरा बढ़ेगा तथा पहचान भी बढ़ेगी। आप अपने जीवन स्तर को सुधारने के लिए भी कुछ सिद्धांत और व्यापक दृष्टिकोण रखेंगे। युवाओं की भविष्य को लेकर कोई इच्छा भी आज पूरी होने वाली है।

वृष - आप अपने किसी विशेष कार्य के प्रति मनोयोग से प्रयास और परिश्रम करते हैं, तो निश्चित तौर पर सफलता आपको मिलने वाली है। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों के प्रति आस्था रखना आपके व्यक्तित्व को और अधिक सकारात्मक बनाएगा। विद्यार्थियों अपना कोई प्रोजेक्ट पूरा होने से बहुत अधिक तनावमुक्त महसूस करेंगे।

मिथुन -आज का दिन व्यस्तता पूर्ण रहने वाला है। उधार दिया हुआ पैसा वापिस मिल सकता है। धर्म-कर्म व आध्यात्मिक कार्यों के प्रति रुचि रहेगी। व्यवसाय, घर व दुनियादारी के बीच बेहतरीन संतुलन बनाकर रखेंगे।

कर्क -यह समय कड़ी मेहनत और परीक्षा का है। लेकिन आपको मनुनकुल परिणाम भी मिलेंगे। प्रभावशाली लोगों के सानिध्य में रहने से आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से कोई पारिवारिक समस्या सुलझ जाएगी।

सिंह -- आज कोई सोचा हुआ कम समय पर पूरा होने से मनोबल बढ़ेगा। पारिवारिक व्यवस्था में भी सकारात्मक परिवर्तन नजर आएगा। प्रॉपर्टी से संबंधित किसी गंभीर मुद्दे पर विचार विमर्श हो सकता है। जिसका नतीजा सकारात्मक रहेगा।

कन्या - आज परिवार से संबंधित कोई समस्या हल होने वाली है, जिसका दुखद असर आपके व्यक्तित्व पर भी पड़ेगा। किसी नजदीकी मित्र अथवा रिश्तेदार के साथ लेनेदेन के मामलों को लेकर चल रही गलतफहमी दूर होगी, संबंधों में पुनः मधुरता आएगी।

कन्या - आज परिवार से संबंधित कोई समस्या हल होने वाली है, जिसका दुखद असर आपके व्यक्तित्व पर भी पड़ेगा। किसी नजदीकी मित्र अथवा रिश्तेदार के साथ लेनेदेन के मामलों को लेकर चल रही गलतफहमी दूर होगी, संबंधों में पुनः मधुरता आएगी।

तुला आज का दिन लकी साबित होने वाला है। आप अपनी योग्यता द्वारा कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। आपका पारिवारिक तथा व्यवसायिक गतिविधियों में संतुलन बनाकर रखना पारिवारिक सदस्यों को प्रसन्नता देगा। मनोरंजन प्रोग्राम बनेंगे।

वृश्चिक - दिन की शुरुआत में ही कोई खुशखबरी मिल सकती है। भविष्य संबंधी योजनाओं पर विचार विमर्श करने तथा उन्हें साकार करने के लिए अनुकूल समय है। महिलाएं अपने कार्यों के प्रति ज्यादा सजग रहेंगी और सफलता भी हासिल होगी। सामाजिक अथवा धार्मिक गतिविधियों में भी कुछ समय व्यतीत होगा।

धनु - आज आप अपनी मेहनत और सूझबूझ से अपनी कोई तमन्ना पूरी कर लेंगे। घर परिवार में कुछ योजनाओं को लेकर आपसी विचार-विमर्श होगा और बेहतरीन हल भी निकलेगा। बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद इस समय आपके जीवन की सबसे बड़ी पूंजी रहेगी।

मकर - पारिवारिक गिले-शिकवे दूर करने का अनुकूल समय है, इससे वातावरण खुशनुमा और अनुकूल होगा। किसी नजदीकी व्यक्ति की समस्या को हल करने में भी आपका बेहतरीन योगदान रहेगा। व्हीकल या प्रॉपर्टी खरीदने के प्लानिंग बना रही हैं, तो आज उसे क्रियान्वित कर सकते हैं।

कुंभ - किस्मत का साथ मिलने से आप जो भी जिम्मेदारी लेंगे, उसे बेहतरीन तरीके से करके दिखाएंगे। संतान के करियर संबंधी समस्याओं को सुलझाने में किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। आपका अधिकतर समय सामाजिक गतिविधियों में भी बीतेगा।

मीन - अपने धन और समय का बेहतरीन सदुपयोग करने से आप कई तरह की समस्याओं से बच सकते हैं। किसी नजदीकी रिश्तेदार से पुराने मतभेद दूर होकर संबंधों में पुनः मधुरता आएगी। जिससे घर परिवार में भी खुशी भरा वातावरण रहेगा।