पंजाबः मामूली विवाद को लेकर रेलवे के पॉइंट मैन का तेजधार हथियार से कत्ल

पंजाबः मामूली विवाद को लेकर रेलवे के पॉइंट मैन का तेजधार हथियार से कत्ल

लुधियानाः रेलवे के पॉइंट मैन की तेजधार हथियारों से वार का बड़ी निर्ममता से हत्या कर दी गई। वारदात रेलवे के पुराने लोको कार्यालय के पास रेलवे कॉलोनी नंबर 9 के नजदीक बनी एक चाय की दुकान के बाहर हुई। यहां नशे में रेलवे के 2 कर्मियों के बीच कहासुनी हुई और मामला मर्डर तक पहुंच गया। पुलिस ने 5 के खिलाफ मर्डर का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वारदात के एरिया काे लेकर रेलवे व शहर पुलिस में भी विवाद हुआ। जानकारी अनुसार रेलवे का पॉइंट मैन प्रदीप डोगरा की शराब के नशे में रेलवे के ही कर्मचारियों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी।

इसके बाद एक कर्मचारी ने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। उस पर कई वार किए गए, जिससे उसकी मौत हो गई। हमलावर के साथ उसके 4 अन्य साथी भी बताए जा रहे हैं। वारदात के बाद सभी फरार हो गए। हत्या के इस मामले में जिला पुलिस और रेलवे पुलिस (जीआरपी) में भी एक बार एरिया को लेकर ठन गई थी। दोनों वारदात स्थल को एक दूसरे का बता रहे थे। आखिर में ये जिला पुलिस थाना डिवीजन नंबर 5 का क्षेत्र पाया गया। इसके बाद देर रात पुलिस ने 5 हत्यारोपियों पर मर्डर की धाराओं में केस दर्ज किया।

पुलिस के मुताबिक प्रदीप डोगरा अपने कुछ परिचितों के साथ चाय की दुकान के पास बैठे थे। इनमें एक रेलवे कर्मचारी भी शामिल था। वह उनके साथ उलझ गया। इसके बाद हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया। लोगों की मदद से प्रदीप को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। थाना डिवीजन नंबर 5 के एसएचओ इंस्पेक्टर नीरज चौधरी ने कहा कि पुलिस ने पांच अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस हमलावरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।