अब कांग्रेस का अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर कब्जा

अब कांग्रेस का अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर कब्जा

नप बद्दी उपाध्यक्ष मोहन लाल को दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ

बद्दी/ सचिन बैंसल: एसडीएम दिव्यांशु सिंगल ने नगर परिषद बद्दी के उपाध्यक्ष मोहन लाल को पद गोपनीयता की शपथ दिलाई। अब नप बद्दी पर कांग्रेस के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष काबिज है। भाजपा समर्थित पूर्व उपाध्यक्ष मान सिंह मेहता को अपने कार्य के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप सिद्ध होने पर उन्हें पद से निलंबित कर दिया था। उसके बाद कांग्रेस समर्थित मोहन लाल को उपाध्यक्ष बनाया गया था। लेकिन मान सिंह मेहता ने इस चयन पर आपत्ति जताते अदालत में गए थे। अदालत ने मोहन लाल के पक्ष में फैसला लिया।

जिस पर एसडीएम ने शनिवार को नप के कार्यालय में पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर सीपीएस राम कुमार ने बताया कि भाजपा ने औछी हरकत करके पहले अध्यक्ष का इस्तीफा को मजूंर करने में आनाकानी की। उपायुक्त ने अपनी ड्यूटी सही नही की। जिससे लीगल सेल ने निलंबित कर दिया था। उसके बाद वाईस चैयरमेन का चुनाव हुए उसमें मोहन लाल चुने गए। निलंिबंत हुए उपाध्यक्ष ने कोर्ट में गए है। सरकरा ने इसकी लंबी डेट दे कर लीगल सेल ने उनके खिलाफ फैसला लिया है।

शुक्रवार को लीगल सेल ने फैसला दिया और शनिवार को मोहन लाल को उपाध्यक्ष की शपथ दिलाई। भाजपा हर जगह धक्का करने की कोशिश करती है लेकिन यहां पर उनकी चाल नहीं चली। इस मौके पर नप अध्यक्ष तरसेम चौधरी, पूर्व अध्यक्ष चौधरी मदन लाल, ईओ ललित कुमार, पार्षद सुरजीत चौधरी, बीडीसी राम रतन चौधरी, बिल्लू खान, भाग सिंह शर्मा, पोला राम  चौधरी, सौरभ ठाकुर, पार्षद अजमेर कौर, रमन कौशल, कुलदीप, राहुल अग्रवाल, मस्त मोहम्मद समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहे।