चैतन्य शर्मा ने गगरेट में चलाया"हर दिल तिरंगा" कैंपेन

चैतन्य शर्मा ने गगरेट में चलाया"हर दिल तिरंगा" कैंपेन

ऊना/सुशील पंडित: भारत की आजादी के 75वें वर्ष के खास मौके पर गगरेट के पार्षद व समाजसेवी चैतन्य शर्मा ने क्षेत्र में "हर दिल तिरंगा" कैंपेन चलाया। जिसमें पूरे क्षेत्र वासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपने दिल के पास तिरंगा बैज लगाकर स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया।

इस खास दिन को यादगार बनाने के लिए युवा शक्ति पराक्रम संस्था ने "शिक्षा में शक्ति"  कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें वार्ड 16 के छात्रों को बेहतर शिक्षा अर्जित करने के लिए छात्रवृत्ति दी गई। इस कार्यक्रम में गगरेट के पार्षद चैतन्य शर्मा मौजूद रहे और उन्होंने युवाओं का हौसला बढ़ाया।

इसके अलावा इस कार्यक्रम में भारतीय सेना का हिस्सा रहे जवानों व उनके परिवारों को भी आमंत्रित किया गया था। युवा शक्ति पराक्रम संस्था ने देश के जवानों को सम्मानित करने का काम किया।सम्मान समारोह में रायपुर में 250+ और दौलतपुर में 600+ से अधिक वर्तमान सैनिक एवं पूर्व सैन्य अधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में सभी वीर जवानों के परिजनो को भी आमंत्रित किया गया तथा उन्हें सम्मानित भी किया गया। 

गगरेट के पार्षद चैतन्य शर्मा ने इस मौके पर लोगों को संबोधित किया और स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। साथ ही उन्होंने भारत की आजादी के मायने और इसके लिए किए गए संघर्षों को भी याद किया। उन्होंने ये भी कहा कि हम अपने क्षेत्र को शिक्षा के माध्यम से कैसे और विकसित कर सकते हैं।साथ ही “शिक्षा में शक्ति” अभियान के दूसरे चरण में रायपुर में 500 से अधिक और दौलतपुर में 1500 से अधिक छात्रों को छात्रवृति दी गई। 94% से अधिक अंक लाने वाले 25 से अधिक छात्रों को टैबलेट भी दी गई हैं।यह कार्यक्रम देर रात 11 बजे तक चला जिसमें छात्रों के साथ माता-पिता ने भी भारी संख्या में शिरकत कर कार्यक्रम को सफल बनाया।