बड़ी ख़बरः PSEB इंग्लिश पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 2 गिरफ्तार

बड़ी ख़बरः PSEB इंग्लिश पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 2 गिरफ्तार

चंडीगढ़ः पंजाब में पीएसइबी के 12वीं कक्षा का इंग्लिश का पेपर लीक करने के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान वीर सिंह और गगन के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है ताकि उनके अन्य साथियों का पता लग सके।

मामले में गुरदासपुर थाना सिटी पुलिस ने जिला शिक्षा अधिकारी की शिकायत पर केस दर्ज किया है। गौरतलब है कि इंग्लिश की परीक्षा से चंद घंटे पहले ही पेपर लीक हो गया था। इसका पता लगने पर स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के आदेशों पर परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। मंत्री ने मामले की गहनता से जांच के आदेश जारी किए थे। साथ ही अंग्रेजी विषय की परीक्षा की तिथि की घोषणा बाद में जारी किए जाने की बात कही थी।