पंजाबः फैक्ट्री में सुरक्षा कर्मियों को बंधक बनाकर लूटने वाले आरोपी गिरफ्तार, देखें CCTV

लुधियानाः कस्बा खन्ना की पुलिस ने फैक्ट्री में सुरक्षा कर्मियों को बंधक बनाकर लूटने के मामले मेें सफलता हासिल की है। पुलिस ने 7 बदमाशों को 48 घंटे में गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने माइल स्टोन गेयर फैक्ट्री प्राइवेट राजगढ़ के नजदीक डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने फैक्ट्री के सुरक्षा कर्मचारियों को बंधक बना उनसे मारपीट भी की थी। ये वारदात आस-पास लगे कैमरों में कैद हो गई।

आरोपी से पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर आरोपी इंद्रजीत शर्मा, धर्मेंद्र साहनी, सजोन तिवाड़ी उर्फ पंडित, ललित कुमार, राज कुमार, विनोद कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपी लुधियाना के अलग-अलग क्षेत्रों के रहने वाले हैं। आरोपियों से पुलिस को कैंटर टाटा HR 55 B 7746, सवारियां लादने में इस्तेमाल होने वाला ऑटो, 40 एक्सल लोहा, नकदी 77 हजार बरामद हुई।

मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी अमनीत कौंडल ने कहा कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों को लोकेट किया गया। चोर फैक्ट्री में दीवार फांदकर घुसे थे। 5 अप्रैल को पुलिस ने आरोपी विशाल सिंह निवासी जुगियाना फाटक को गिरफ्तार किया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी धर्मेंद्र साहनी, संनोज कुमार तिवाड़ी भगोड़े थे। वहीं, ललित कुमार पर भी विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं।