बड़ी खबरः किन्नौर मे लैंडस्लाइडिंग, नालागड़ में बारिश में बही सड़क, देखें वीडियो

बड़ी खबरः किन्नौर मे लैंडस्लाइडिंग, नालागड़ में बारिश में बही सड़क, देखें वीडियो

हिमाचलः प्रदेश में हो रही बारिश से एक बार फिर से लोगों की चिंताए बढ़ गई है। किन्नौर में लैंडस्लाइड होने का मामला सामने आया है। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है। दूसांगला के कामरू नाला में फ्लैश फ्लड की चपेट में आने से एक दर्जन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। ठियोग के शिलारू में भी सुबह NH-5 लैंडस्लाइड के बाद अवरुद्ध हो गया। वहीं शिमला-किन्नौर नेशनल हाईवे-5 भी झाखड़ी के पास हेवी रेनफॉल के बाद सड़क बह जाने के बाद बंद पड़ा है। इससे किन्नौर जिले का राजधानी से संपर्क कट गया है। यहां नाले में बाढ़ आने और भूस्खलन के चलते कई स्थानों पर सडक़ बंद है। झाकड़ी के पास बरोनी खड्ड में उफान से रामपुर-किन्नौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग का लगभग 700 मीटर भाग छतिग्रस्त हुआ है।

यातायात बहाल करने के लिए विभाग ने मशीनें लगाई हैं। रामपुर मंडल के अधिशासी अभियंता के अनुसार यह भाग शाम तक यातायात के लिए खुल जाएगा। यहां अभी भी कई जगह ऊपर से पत्थर आ रहे हैं, जिस कारण काम करना मुश्किल हो रहा है। उधर राज्य विद्युत परिषद रामपुर मंडल के उपमंडल तकलेच और ननखड़ी में भूस्खलन के कारण विद्युत् लाइनों पर पेड़ गिरने से दर्जनों गांवों में बिजली सप्लाई ठप है। इसके अतिरिक्त नारकंडा के टांगरी नाले में दो गाडिय़ां बह गई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी नारकंडा से पुलिस स्टाफ की घटनास्थल के लिए रवाना हो गया है। पहाड़ों पर भारी बारिश के बाद सतलुज नदी का जल स्तर भी काफी बढ़ गया है। प्रदेश में अगले चार-पांच दिन भी बारिश से राहत के आसार नहीं हैं।