पंजाब : पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी, 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंजाब : पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी, 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

मुक्तसर साहिब : पुलिस ने एक अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाया है। कत्ल के मामले में 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है और एक फरार बताया जा रहा है। आरोपियों की पहचान मनफकीर सिंह उर्फ ​​मनी पुत्र बिंदर सिंह निवासी कटियांवाली, गुरलाल सिंह उर्फ ​​लाली पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी खुईखेड़ा रुकनपुरा जिला फाजिल्का और गुरकीरत सिंह पुत्र हरपिंदर सिंह निवासी खुईखेड़ा रुकनपुरा जिले के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार दिनांक 25 जनवरी 2024 को थाना कबरवाला पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम कटिआवाला के पास सूखी नहर में एक महिला का शव पड़ा है।

जिसके बाद मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया था। शव के शरीर पर चोट के निशान थे। मृतका की पहचान विद्या देवी(60) पत्नी चानन सिंह उर्फ ​​चंडीगढ़ के तौर पर हुई है। जिस पर पुलिस ने मृतक विद्या देवी के बेटे लवप्रीत सिंह उर्फ ​​के बयानों के अधार पर धारा 302 के तहत 34 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान पुलिस ने आधुनिक तरीकों से हत्याकांड की गु्त्थी को सुलझाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मनफकीर सिंह उर्फ ​​मनी, गुरलाल सिंह उर्फ ​​लाली को गिरफ्तार कर लिया है।

तीसरे आरोपी गुरकीरत सिंह पुत्र हरपिंदर सिंह निवासी खुईखेड़ा रुकनपुरा को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने हत्या की है और इसका कारण दुश्मनी है। उन्होंने बताया कि वह मृतक महिला विद्या देवी पर गंदी नजर रखते थे और उसके साथ संबंध बनाना चाहते थे। लेकिन मृतक विद्या देवी उन्हें ऐसा करने से रोकती थी। उसने गुस्से में आकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल कप्पा, लोहे की पाइप और पत्थर बरामद कर लिए है। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा और भी कई खुलासे होने की संभावना है।