पंजाबः विजिलेंस के समक्ष पेश हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री

पंजाबः विजिलेंस के समक्ष पेश हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री

बठिंडाः पंजाब में विजिलेंस की रडार पर विपक्ष के नेता है। वहीं आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व कैबिनेट मंत्री गुरप्रीत कांगड़ भी विजिलेंस की रडार पर है। इसी सिलसिले में एक बार फिर बठिंडा विजिलेंस ब्यूरो के सामने आज पूर्व कैबिनेट मंत्री कांगड़ पेश हुए। भाजपा छोड़कर हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए है। विजिलेंस ब्यूरो के पेश होने के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री गुरप्रीत कांगड़ ने कहा कि जो दस्तावेज मांगे गए थे वो विजिलेंस को दे दिए गए हैं, पूछे गए सवालों के जवाब भी दे दिए गए हैं, उनके खिलाफ जो गायब पत्र आ रहे हैं उनकी पहचान की जाए।

एसवाईएल मुद्दे को देखते हुए वह दोबारा कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। बीजेपी में शामिल होना उनकी गलती है। जिसके चलते उनका मानना है कि उन्होंने बीजेपी में शामिल होते वक्त जैसा सोचा था वैसा कुछ देखने को नहीं मिला और आने वाले दिनों में कई नेता कांग्रेस में शामिल होंगे। अकाली दल के नेता सिकंदर सिंह मलूका को उन शब्दों पर शर्म आनी चाहिए जो वह उनके खिलाफ इस्तेमाल कर रहे हैं। 2022 के चुनाव में दिल्ली बीजेपी के पास बैठे रहते थे। वो बीजेपी से राज्यपाल बनाने की मांग कर रहे थे, उन्होंने उन्हें दिल्ली से भगा दिया। आठवीं कक्षा तक पढ़ा व्यक्ति उसी हिसाब से बात करेगा।