सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए अपने शहर के भाव?

सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए अपने शहर के भाव?

नई दिल्लीः इजराइल और हमास के बीच युद्ध जारी से मीडिल ईस्ट में तनाव बना हुआ है। इस वजह से कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इसके बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई इजाफा नहीं हुआ है। दिल्ली-मुंबई समेत देश के 4 महानगरों और अन्य राज्यों में ईंधन की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं।

आबादी और अर्थव्यवस्था के लिहाज से देश के सबसे राज्यों में शुमार महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर हैं। महाराष्ट्र में पेट्रोल 109.24 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है, जबकि उत्तर प्रदेश में भाव 96.53 रुपए प्रति लीटर है। भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में संशोधन किया जाता है।

4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

  •  दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए और डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर
  •  मुंबई में पेट्रोल 111.35 रुपए और डीजल 97.28 रुपए प्रति लीटर
  •  कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपए और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर
  •  चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर

इन राज्यों में क्या है कीमतें

  •  उत्तर प्रदेश में पेट्रोल 96.53 रुपए और डीजल 89.71 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
  • मध्य प्रदेश में 108.67 रुपए और डीजल 93.93 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
  •  बिहार में पेट्रोल 107.24 रुपए और डीजल 94.04 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
  •  राजस्थान में पेट्रोल 108.48 रुपए और डीजल 93.72 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
  •  छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 102.45 रुपए और डीजल 95.44 रुपए प्रति लीटर हो गया है।