कपूरथलाः नाबालिग मां बच्चे को जन्म देकर हुई फरार, जानें मामला

कपूरथलाः नाबालिग मां बच्चे को जन्म देकर हुई फरार, जानें मामला

फगवाड़ाः कपूरथला की फगवाड़ा डिवीज़न में बीते दिनों एक बच्चे को जन्म देने वाली 12 वर्षीय नाबालिग माँ अस्पताल से फरार हो गई है। वहीँ उसके माँ - बाप और अटेंडेंट भी गायब है। हालाँकि नवजन्मा बच्चा अस्पताल में ही है। नाबालिक माँ के फरार होने से अस्पताल प्रशासन और पुलिस में हड़कंप का माहौल है। 

बता दे कि उक्त मामले में अज्ञात के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया गया है और अब इस नई घटना ने केस का रूख बदल गया है। फगवाड़ा सदर प्रभारी उषा रानी के अनुसार 26 मई को एक नाबालिग लड़की ने फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में 5.5 महीने की गर्भावस्था के बाद लड़के को जन्म दिया था। जच्चा बच्चा दोनों की हालत नाजुक के चलते दोनों को अमृतसर में बीबी नानकी मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल में देखभाल के लिए शिफ्ट कर दिया गया था।   

वहीँ SP फगवाड़ा गुरप्रीत सिंह ने SHO उषा रानी को जांच अधिकारी नियुक्त किया। अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका है। पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि वह पिछले साल से मोहल्ला टिब्बी में अपने पिता के साथ रह रही थी। एक दिन सुबह जब वह खुले मैदान में शौच के लिए गई तो वहां एक अज्ञात युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।   

SHO के अनुसार लड़की के बयान पर केस दर्ज किया। बच्चे के जन्म के एक हफ्ते बाद लड़की उसे अस्पताल में छोड़कर चली गई है। उसके मां-बाप और अटेंडेंट भी लापता हैं। ऐसे में पुलिस अब नए एंगल से केस की जांच जुट गई है।