जालंधरः सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में FIR दर्ज

जालंधरः सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में FIR दर्ज

जालंधर, ENS: वेस्ट हल्के में सासंद सुशील रिंकू और विधायक शीतल अंगुराल भाजपा में बीते दिन शामिल हुए। वहीं भाजपा में शामिल होने के बाद वेस्ट हल्के में आप कार्यकर्ताओं ने भारी विरोध किया था। जिसके बाद भाजपा ने चुनाव आयोग, डीसी और पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी थी। चुनाव आयोग ने वीडियोग्राफी करवाकर अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी है। मामले की पुष्टि पुलिस अधिकारी ने की है। 

पुलिस अधिकारी का कहना है कि थाना 5 में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने 283,427,3 धारा के अधीन मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस दौरान वीडियोग्राफ़ी के बाद प्रदर्शन करने वालों को नामज़द किया जाएगा।

चुनाव आयोग को भाजपा द्वारा पहले ही प्रदर्शन करने का संकेत दे दिया था । जालंधर में आप पार्टी वर्करों के प्रदर्शन की  वीडियो  चुनाव आयोग अधिकारियों ने बनाई थी। जिसमें प्रदर्शन करने वालों के वाहनों तक की वीडियोग्राफ़ी की गई है । जिसके आधार पर कार्रवाई शुरू हुई है।