आज का राशिफल, 30 जून 2023

आज का राशिफल, 30 जून 2023

आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और शुक्रवार का दिन है। आज देर रात 1 बजकर 31 मिनट तक साध्य योग रहेगा। साथ ही आज शाम 4 बजकर 10 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा। आज देर रात 2 बजकर 57 मिनट पर मंगल सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 30 जून का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि: आपका दिन मंगलमय रहेगा। आप गवर्नमेंट सेक्टर में कार्यरत हैं तो आपको प्रशासन से सहयोग मिल सकता है। निवेश से रिलेटेड आपकी योजनाएं सफल रहेंगी लाभ की उम्मीद बढ़ेगी। अधिकारियों से सामंजस्य बनाने की कोशिश कामयाब रहेगी। आप अपनी जिम्मेदारी और साझेदारी प्रभावशाली ढंग से निभाएंगे। जनसंपर्क के कार्यों के लिए आपको कोई सुंदर प्रस्ताव मिल सकता है। जिसकी आपको प्रतीक्षा थी। आप अपने परिवारजनों के साथ खुशी पूर्वक दिन बिताएंगे। आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। 

वृष राशि: आज आपके लिए दिन बेहतर रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में मेहनत से अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। परिवारिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। आपके घर किसी शुभ कार्य का प्लान बनेगा। व्यापार में अपेक्षा से अधिक लाभ के योग दिखाई दे हैं। अचानक धन लाभ की उम्मीद बन रही है। आपको आपके मित्रों का साथ मिलेगा। आप उनके साथ कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता करेंगे। आज का दिन आपके लिए यादगार बनेगा। 

मिथुन राशि: आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। व्यापार में कोई नई साझेदारी करने का मन बनाएंगे। जो आपकी व्यापारिक योजनाओं के लिए लाभकारी रहेगा। आप किसी नए बिजनेस का रजिस्ट्रेशन भी करवा सकते हैं। लेकिन फाइनेंस को लेकर गंभीर रहेंगे। धन से जुड़ा कोई फैसला लेने में जल्दबाजी न करें। दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने तथा मनोरंजन में समय बिताएंगे। इस दौरान कुछ लोगों की सहायता करने के लिए भी आगे आएंगे। अपने डाइट का विशेष रखें।

कर्क राशि: आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। इंजीनियरिंग के छात्रों को शानदार सफलता मिलेगी। आपके लिए प्लेसमेंट के शुभ योग हैं। आप अपने इंटरव्यू पर फोकस करेंगे। आपको पुरानी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आप जीवनसाथी की भावनाओं और जरूरतों को समझने का प्रयास करेंगे। आर्थिक दृष्टि से आपको नए अवसर मिलने की उम्मीद है।  कार्यक्षेत्र में आने वाली सभी रुकावटों को शांति व सहजता पूर्वक दूर करेंगे। इसके आपको सुखद परिणाम मिलेंगे। आपको किसी अच्छे विभाग में ट्रांसफर का ऑफर मिल सकता है। 

सिंह राशि: आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके अनुभव और नेतृत्व करने की तरीके की सराहना होगी आपको इसके बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। सॉफ्टवेयर इंजीनियर को किसी अच्छी कंपनी से बड़ा ऑफर मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी अलग पहचान बनेगी। जीवनसाथी आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे, आपको उनका सहयोग अच्छा लगेगा। आप दोनों छुट्टियों में किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने का प्लान बनाएंगे। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिलेगी। 

कन्या राशि: आज आपका दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम ज्यादा होने से घर देर से पहुंचेंगे।  आपके लिए अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। महिलाएं आज घरेलू चीजों की खरीदारी करने मार्केट जाएंगी। पहले किए गए किसी निवेश से आज आपको अच्छा लाभ मिलेगा। छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है, किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा, जिसमे आपका प्रदर्शन काफी शानदार रहेगा। लवमेट्स से आज आपको उपहार मिलेगा, रिश्ते में मधुरता आएगी। 

तुला राशि: आज आपका दिन खास रहेगा। आपकी किसी प्रकार की व्यापारिक यात्रा हो सकती है।  आपकी संकल्प शक्ति बेहतर रहेगी। व्यापार में बहुत अच्छा लाभ मिलेगा। लंबे समय से रुका हुआ कार्य आगे बढ़ेगा। आपके आर्थिक पक्ष में सुधार आएगा। इस दौरान आप अपने विरोधियों से सतर्क रहें। आप जनसंपर्क योजनाओं से जुड़ेंगे। आपको यहां परस्पर सहयोग मिलेगा।  आप घर परिवार के साथ बातचीत करने में दिन व्यतीत करेंगे। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। 

वृश्चिक राशि: आज आपका दिन बेहद अच्छा रहेगा। आपके खुद का व्यवसाय शुरू करने की इच्छा पूरी होगी। आपको अपने परिवार का पूरा साथ मिलेगा। आप ज्यादा उत्तेजित होने से बचें। धैर्य से काम लें। आपको अपनी संतान की किसी उपलब्धि से गर्व महसूस करेंगे। परिवार के साथ मिलकर सेलिब्रेट करेंगे। आप जीवनसाथी तथा बच्चों के साथ किसी हिल स्टेशन पर घूमने जाएंगे। आपको परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

धनु राशि: आज आपका दिन पाज़िटिव रहेगा। आप जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताएंगे। आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आप नौकरी बदलने का मन बनाएंगे नई नौकरी के लिए प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र में किसी प्रोजेक्ट में आपको टीम को लीड करने का मौका मिलेगा। आपको अपनी संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आप परिवार के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। कॉमर्स तथा फाइनेंस से जुड़े छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। बच्चे आज खेल-कूद में व्यस्त रहेंगे। लवमेट्स आज लंच करने किसी अच्छे रेस्टोरेंट में जाएंगे। 

मकर राशि: आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आप किसी दोस्त के साथ पार्टनरशिप में व्यवसाय करने का मन बनाएंगे।  किसी कानूनी मुद्दों के कारण थोड़े उलझन में रहेंगे, लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जाएगा। किसी फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह से कहीं निवेश करेंगे। जिससे धन लाभ के योग बनेंगे। अच्छी सेहत के लिए फिजिकल एक्टिविटी शुरू करेंगे।  विद्यार्थियों को आज शिक्षकजनों से सहयोग मिलेगा। आपका दाम्पत्य जीवन शानदार रहने वाला है।  व्यापार में रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होने के योग है। 

कुंभ राशि : आज आपका दिन उम्मीद से भरा रहेगा। कई सरप्राइस और अच्छी खबरें आपका इंतजार कर रही है। आपको अपने मनपसंद क्षेत्र में कौशल दिखाने का मौका मिलेगा।  अपनी रचनात्मक ऊर्जा का प्रयोग करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आपका पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आप अपने सामाजिक जीवन में सक्रिय रहेंगे। लेकिन किसी प्रकार का फैसला लेने से पहले विचार विमर्श कर लें। लवमेट्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है। 

मीन राशि : आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। किसी पारिवारिक मुद्दे को लेकर चल रही समस्या आज समाप्त हो जाएगी। किसी प्रकार का कानूनी फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आपके कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिणाम देखने को मिलेंगे। आपके व्यापार में वृद्धि के योग हैं। व्यापार के सिलसिले में यात्रा होगी। यह यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी। परिवार में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। इस दौरान आपको पैसों के मामले में सही संतुलन बिठाने की कोशिश करनी पड़ेगी ।