पंजाबः ठेका कर्मचारियों ने चक्का जाम कर किया सेहत मंत्री का घेराव

पंजाबः ठेका कर्मचारियों ने चक्का जाम कर किया सेहत मंत्री का घेराव

कोटकपूराः  गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने मुक्तसर आए सेहत मंत्री बलबीर सिंह का घेराव करने जा रहे ठेका मुलाजिम संघर्ष मोर्चा को पुलिस ने कोटकपूरा रोड पर रोक लिया। कर्मचारियों ने आगे बढ़ने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें वहीं रोक कर रखा। जहां कर्मचारियों ने रोड जाम कर पुलिस प्रशासन व आम आदमी पार्टी की सरकार के खिलाफ रोष धरना लगा दिया।

यूनियन नेता बलजीत सिंह भट्टी ने कहा कि पहले अकाली सरकार और फिर कांग्रेस सरकार ने विभिन्न विभागों में काम कर रहे अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने का वादा किया था लेकिन स्थायी नहीं किया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर वादा किया कि वह कर्मचारियों को स्थायी करेंगे। लेकिन सरकार बनी को दो वर्ष हो चुके हैं। अभी तक उनको स्थायी नहीं किया गया। आप सरकार भी पिछली सरकारों की तरह झूठे वादे कर मुकर रही है। इस अवसर पर भारी संख्या में कर्मचारी धरने पर मौजूद थे।