शादी को लेकर जया किशोरी ने रखी ये शर्त, वीडियो वायरल
नई दिल्ली : भारत की प्रसिद्ध कथा वाचक जया किशोरी की शादी की अफवाहें काफी फैल रही थी। कुछ समय पहले ये अफवाह भी काफी तेजी से फैल रही थी कि उनकी शादी प्रसिद्ध कथावाचक बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री से होने वाली है, लेकिन पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने खुद इन अफवाहों को बेबुनियाद बता दिया था। जया किशोरी का अब एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इसमें वो बता रही है कि उनके साथ शादी करने की क्या-क्या शर्तें है।
अपनी शादी के लिए जया किशोरी की क्या है शर्त? खुद दिया ये जवाब #JayaKishori pic.twitter.com/cNwKp2Uwvf
— Avinash jha (@chikki_jha) March 19, 2023
जया किशोरी जवाब देती है कि अगर उनकी शादी कोलकाता में होती है तो काफी सही रहेगा। इससे वो अपने माता पिता के पास रह सकेंगी, लेकिन अगर उनकी शादी कोलकाता से बहार होती है तो उनकी शर्त है कि जहां भी वो रहेगी उनके माता पिता भी उनके आस पास ही कही घर लेकर शिफ्ट हो जाये। वो अपने माता-पिता के करीब ही रहना चाहती है।
जया किशोरी का परिवार मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला है, उनके पिता का नाम शिव शंकर शर्मा है. वहीं, मां का नाम सोनिया शर्मा है। उनकी एक छोटी बहन भी है, जिनका नाम चेतना शर्मा है। इस समय उनका पूरा परिवार कोलकाता में रहता है। जया किशोरी का वास्तविक नाम जया शर्मा है। अपनी गुरु दीक्षा के दौरान गुरु के द्वारा उन्हें किशोरी नाम की उपाधि से संबोधित किया गया। तब से उनका नाम जया किशोरी पड़ गया।