जालंधरः गोली चलने के मामले में जांच दौरान हुआ खुलासा, ICICI BANK के कर्मी गौरव अरोड़ा की भूमिका आई सामने

जालंधरः गोली चलने के मामले में जांच दौरान हुआ खुलासा, ICICI BANK के कर्मी गौरव अरोड़ा की भूमिका आई सामने

जालंधर, ENS: वाल्मीकि गेट के पास कुछ दिन पहले गोली चलने के मामले को लेकर जांच दौरान खुलासा हुआ है।  ICICI BANK के कर्मी और खुद को आप नेता कहने वाले गौरव अरोड़ा की भूमिका सामने आई है। सूत्रों के अनुसार गौरव अरोड़ा ने वाल्मीकि गेट के पास हुए विवाद में हवा में फायर किए थे। हालांकि पुलिस इस मामले की अभी पुष्टि नहीं कर रही है। वहीं इस घटना में गौरव अरोड़ा के भाई नीखिल अरोड़ा और दूसरे पक्ष के काफी चोटे लगी है। जिनका निजी अस्पताल में ईलाज चल रहा है। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें गौरव अरोड़ा के हाथ में पिस्टल पकड़ी हुई है और जब वहां पर लोग एकत्रित हो ने शुरू होते है तो गौरव अरोड़ा अपने हाथ में पकड़ी हुई पिस्टल को जेब में डाल लेता है। 

बता दें कि कुछ दिन पहले वाल्मीकि गेट के पास दो पक्षों में विवाद हुआ था। इस दौरान गोली चलने के आरोप भी लगे थे। लेकिन थाना 2 के प्रभारी ने गोली चलने के मामले की पुष्टि नहीं की थी। उनका कहना था कि उन्हें झगड़े की सूचना मिली है, लेकिन गोली चलने का कोई मामला उनके ध्यान में नहीं आया है। वहीं इस घटना की सीसीटीवी से पता चला है कि एक व्यक्ति हवा में फायर कर रहा है। बताया जा रहा है कि अभी तक पुलिस के द्वारा किसी पक्ष पर भी कोई कार्रवाई नहीं गई है। वहीं दूसरे पक्ष ने इंसाफ ना मिलने को लेकर ज्योति चौंक पर प्रदर्शन करने का ऐलान भी किया था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले अब पुलिस के द्वारा मामला दर्ज करने की कवायद शुरू की जा रही है।