जालंधरः आप पार्टी को बड़ा झटका, इकलौते सासंद सुशील रिंकू और विधायक शीतल अंगुराल भाजपा में हुए शामिल

जालंधरः आप पार्टी को बड़ा झटका, इकलौते सासंद सुशील रिंकू और विधायक शीतल अंगुराल भाजपा में हुए शामिल

जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर हलचल तेज हो गई है। बीते दिन भाजपा ने 13 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस सासंद रवनीत बिट्टू को भाजपा में शामिल कर सभी को चौंका दिया था। वहीं आज भाजपा ने आप पार्टी को बड़ा झटका दिया है। भाजपा ने आप पार्टी के इकलौते सासंद सुशील रिंकू और वेस्ट हलके से विधायक शीतल अंगुराल को पार्टी में शामिल करके लगातार दूसरे दिन विपक्ष को बड़ा झटका दिया है।

आप सासंद सुशील रिंकू और विधायक शीतल अंगुराल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद दोनों नेता दिल्ली में भाजपा कार्यालय में सीनियर नेताओं की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हो गए है। दोनों नेताओं को पार्टी में शामिल करने के बाद भाजपा के प्रधान सुनील जाखड़ ने कहा कि दिल्ली में सबसे बड़ी समस्या कूड़े के पहाड़ की है। ऐसी ही समस्या जालंधर में भी कूड़े के पहाड़ों की है। यही वादा कर रिंकू को आप में शामिल किया गया था। मगर ना तो जालंधर में ऐसा कुछ हो पाया और ना ही दिल्ली में है। बता दें कि दोनों नेताओं के भाजपा में जाने की अफवाहें काफी दिनों से चल रही थी। लेकिन तब सांसद रिकूं ने स्पष्ट किया था कि आम आदमी पार्टी के साथ हमेशा उनकी वफादारी रहेगी और वह कहीं नहीं जा रहे।

इसी तरह अंगुराल ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर कहा था कि ये सभी बातें निराधार हैं। रिंकू पिछले साल जालंधर उपचुनाव जीतकर सांसद बने थे। वह लोकसभा में आप के एकमात्र सांसद हैं। रिंकू पहले कांग्रेस में थे। 27 अप्रैल, 2023 को वे आप में शामिल हो गए थे और एक दिन बाद उन्हें जालंधर संसदीय क्षेत्र से आप का उम्मीदवार घोषित किया गया था। सूत्रों के अनुसार, भाजपा में शामिल होने के बाद रिंकू के अब भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना है।