झाड़माजरी की परफ्यूम कंपनी में 8 महिला कामगार लापता, सर्च अभियान में निकले 4 शव

झाड़माजरी की परफ्यूम कंपनी में 8 महिला कामगार लापता, सर्च अभियान में निकले 4 शव

1 शव की अभी तक नहीं हुई शिनाख्त

तीन शव में कपड़े चिपके हुए है

बददी\सचिन बैंसल :औद्योगिक क्षेत्र झाड़माजरी के हिलटाप स्थित परफ्यूम बनाने वाली कंपनी में 8 महिला कामगार लापता है। जिसमें चार कामगारों के शव एनडीएफआर  की टीम ने निकाल लिए है। आपदा प्रबंधन की टीम बचाव कार्य में जुटी हुई है। दोपहर 12 के बाद आग कम  होने पर टीम फैक्टरी के अंदर गई और समाचार लिखे जाने तक चार शव निकाल लिए है। अभी चार  महिलाओं और  लापता है। निकले गए शव कंकाल के रूप में है।

यह चारों महिला कामगार बाथरूम में जान बचाने के लिए गई लेकिन निकल नहीं पाई। तीन के शरीर पर कपड़े चिपके हुए है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ भेजा गया है। तीन महिलाओं की शिनाख्त के लिए परिजनों को नालागढ़ बुलाया गया है।अभी तक जांच में पाया गया कि कंपनी में आग लगने के समय कंपनी में 43 कामगार थे। जिसमें 30 कामगार  शुक्रवार को अस्पातल में भर्ती कर दिए थे। 30 कामगारो में 19 कामगार झाड़माजरी के निजी अस्पताल ब्रुकलिन, छह कामगार ईएसआई अस्पताल काठा और पांच पीजीआई रैफर किए थे। जिसमें एक कामगार पिंकी की पीजीआई में मौत हो गई थी। सुबह तक 13 कामगार लापता थे। जिसमें  चार महिला कामगार सुरक्षित है वह डर कर घर भाग गई थी। एक महिला कामगार अपने स्तर पर निजी अस्पताल में भर्ती है।  अब 8 कामगार लापता है।

बॉक्स-------

लापता कामगार 

1- चंबा के  कांडला के गावं बरोह की चंपो देवी

2- यूपी राज्य के बदाऊं जिले की मौहल्ला रूधानपति की काजल,

3-यूपी के खुशी नगर के पपोर गांव की कालज भारती, 

4-मध्य प्रदेश के छतरपुर के वीपीओ नया टल के वार्ड छह की कल्पना, 

5-यूपी के बधाऊं के गांव कठिया की सार की  शशी, 

6-यूपी के अमरोह के मकनपुर की सोनी, 

7-यूपी के बरेली के गांव पालटा की रहनुमा

8-यूपी के जिला संभाल की सराय सिंकदर गांव की राखी लापता है।

उपायुक्त मनमोहन शर्मा का बयान----

जिला उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने बताया कि अभी तक चार लोगों को शव निकाले है।जिन में से 3 की पहचान हो गई है और एक शव की शिनाख्त नही हो पाई है। यह चारों महिला कामगार छत से कूद नहीं पाई और  बाथरूम में छिप गई थी ।जो वही पर आग की चपेट में आ गई। बताया जा रहा है कि इसके कपड़े शव में चिपक गए है। शव को नालागढ़ भेज दिया गया है।  8 लापता कामगारो में चार के शव मिल चुके है। शनिवार सुबह तक 13 लापता था लेकिन पांच  महिला कामगार सुरक्षित मिल गए है।