पंजाबः गीता कालोनी में NRI के घर को चोरों ने बनाया निशाना, देखें CCTV

पंजाबः गीता कालोनी में NRI के घर को चोरों ने बनाया निशाना, देखें CCTV

मोगाः पंजाब में चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं ताजा मामला गीता कालोनी से सामने आया है। जहां चोरों ने एनआरआई की कोठी को निशाना बनाया है। इस घटना की सीसीटीवी भी सामने आई है। जिसमें 2 चोर घटना को अंजाम देते हुए दिखाई दे रहे है। जिसके बाद चोर एक मकान चोर दूसरे घर में घुस गए।

दोनों घरों में ताले लगे होने के कारण वह ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा सके है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए मोहल्ला निवासी विपन ने बताया कि चोर घर मेंपड़ा कुछ कबाड़ का सामान उठा कर ले गए। हालांकि गनीमत यह रही है कि इस घटना में 2 से 3 हजार का नुकसान ही हुआ है। वहीं पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।