पंजाबः 2 साल के बच्चे को कुत्तों ने नोचा, अस्पताल में भर्ती

पंजाबः 2 साल के बच्चे को कुत्तों ने नोचा, अस्पताल में भर्ती

अबोहरः पंजाब के अबोहर में पिछले कुछ समय से लावारिस कुत्तों का आतंक बढ़ रहा है। इनकी बढ़ती संख्या शहरवासियों के लिए सिरदर्दी बन रही है। इसी के चलते स्थानीय गुरु कृपा कॉलोनी में घर के बाहर खड़े एक दो वर्षीय बच्चे को लावारिस कुत्ते ने नोच लिया। मोहल्ला वासियों ने बड़ी मशक्कत के बाद कुत्ते से बच्चे को छुड़ाया और उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया।

जानकारी के अनुसार गुरु कृपा कॉलोनी निवासी दो वर्षीय खुशदीप सिंह पुत्र हरदीप सिंह रात अपने घर के बाहर खड़ा था। उसके पास ही कुछ पड़ोसी भी आपस में बातें कर रहे थे। इसी दौरान एक लावारिस कुत्ता आया और बच्चे को उठाकर काफी दूर तक घसीटते ले गया और उसे बुरी तरह नोच लिया। आसपास के लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को कुत्ते से छुड़वाया। घायल बच्चे को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्चे का उपचार शुरू कर दिया है।