पंजाब : सिविल अस्पताल के डॉक्टर नही कर रहे सरकारी आदेशों की पालना, देखें वीडियो

पंजाब : सिविल अस्पताल के डॉक्टर नही कर रहे सरकारी आदेशों की पालना, देखें वीडियो

पठानकोट : सिविल अस्पताल में लगातार चल रही जरूरी सामान और दवाइयों की कमी को देखते हुए आज सिविल सर्जन डाक्टर अदिति सलारिया ने एमरजेंसी वार्ड का दौरा किया। इस मौके पर उनके साथ एसएमओ डाक्टर सुनील चंद और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। एमरजेंसी वार्ड का दौरा करने के बाद मीडिया से बात करते हुए सिविल सर्जन डॉक्टर अदिति सलारिया ने कहा की जिला अस्पताल अपने जिले के लोगों के साथ-साथ पड़ोसी राज्य हिमाचल और जम्मू कश्मीर के मरीजों को भी अपनी सेवाएं दे रहा है।

पिछले रिकार्ड के अनुसार एक तिहाई मरीज पड़ोसी राज्यों से आ रहे है। उन्होंने कहा की जिन दवाईयों की कमी है, उनको जल्द ही उपलब्ध करवा दिया जाएगा। जब उनसे पूछा की अस्पताल के अधिकतर डॉक्टर मरीजों को निजी कंपनियों की महंगी दवाइयां लिख कर दे रहे है। जब की वह सरकारी निर्देशों के अनुसार केवल दवाई का साल्ट ही लिख सकते है। जिस कारण यहां पर इलाज करवाने के लिए आने वाले मरिजों का भारी दिक्कतों का सहमना करना पड़ता है।

जिसके चलते उन्हें बहुत ही महंगे दामों पर बाजार से दवाइयां खरीदनी पड़ रही है। इस पर उन्होंने कहा की यह मामला उनके ध्यान में आ गया है। इसके संबंध में पहले ही एस.एम.ओ को लिखती रूप में दिया जा चुका है। अगर फिर भी कोई डाक्टर ऐसा करता है तो उनको भी बता दिया जाएगा।