कांग्रेस को बड़ा झटकाः इस नेता ने पार्टी से दिया इस्तीफा

कांग्रेस को बड़ा झटकाः इस नेता ने पार्टी से दिया इस्तीफा

रायपुरः भाजपा से कांग्रेस में आए बड़े आदिवासी नेता नंदकुमार साय ने एकबार फिर सियासी पाला बदल लिया है। उन्होंने अब कांग्रेस का दामन छोड़ने का मन बनाया है। पिछले दिनों ही वो भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। साय ने 30 अप्रैल 2023 को भाजपा से इस्तीफा देते हुए कांग्रेस ज्वाइन की थी। उन्होंने भाजपा से इस्तीफा देने के अगले दिन ही तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ली थी। भाजपा का दामन छोड़ने के बाद उन्होंने अपने एक बयान में पार्टी पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि वो अटल बिहारी वाजपेयी और लाल कृष्ण आडवाणी जैसे लोगों के साथ रहे हैं, लेकिन अटल आडवाणी के दौर की को जो भाजपा थी, अब पार्टी का वह रूप नहीं रह गया है। नंदकुमार साय के कांग्रेस में शामिल होते ही CSIDC का अध्यक्ष बनाया गया था।