संजीव शर्मा हिमाचल सेल पंजाब के कन्वीनर नियुक्त
लुधियाना: भारतीय जनता पार्टी हिमाचल सेल की एक बैठक लुधियाना कार्यालय में हुई। यह बैठक हिमाचल सेल के प्रदेश प्रधान सुनील मोदगिल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ भी मौजूद थे।
इस दौरान संगठन मंत्री निवासलु के निर्देश के अनुसार संजीव शर्मा को भाजपा हिमाचल सेल का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया। इस नियुक्ति पर संजीव शर्मा ने पार्टी का आभार व्यक्त किया।