पंजाबः सुबह-सुबह पुलिस ने इलाके में दी दबिश, देखें वीडियो
मोगाः शहर में असामाजिक और बुरे अंसरो के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत डीजीपी गौरव यादव के दिशानिर्देशों पर आज पंजाब के विभिन्न जिलों में ऑपरेशन CASO चलाया जा रहा है। इसी के कड़ी चलते एसएसपी मोगा के जे. एलेनचेलियन के नेतृत्व में विरोधी गतिविधियों में लिप्त अंसरों को पकड़ने के लिए विभिन्न बस्तियो में भारी पुलिस फोर्स के साथ तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। यह ऑपरेशन आज सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगा। भारी पुलिस बल संख्या में बस्तियों में शक्की घरों पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
वहीं एसएसपी मोगा ने बताया कि पंजाब भर में आज कासो आपरेशन चलाया जा रहा है। जिसमें तस्करों और शक्की लोगों के घरों में तलाशी ली जा रही है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि यह ऑपरेशन इसलिए चलाया जा रहा है ताकि नशे को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि इस तरह के तलाशी अभियान आगे भी चलते रहेंगे।