जालंधर: सरकारी बस कांट्रैक्ट वर्कर यूनियन ने किया चक्का जाम

यूनियन ने 2 घंटे के लिए बस स्टैंड को बंद रखने का किया एलान

जालंधर: सरकारी बस कांट्रैक्ट वर्कर यूनियन ने किया चक्का जाम
पंजाबः सरकारी बस कांट्रैक्ट वर्कर यूनियन ने किया चक्का जाम

जालंधर,(वरुण): पंजाब रोडवेज पनबस और पीआरटीसी कांट्रैक्ट वर्कर यूनियन आज 2 घंटे के लिए चक्का जाम करने का एलान कर दिया है। इस दौरान आज दोपहर 12 बजे से लेकर 2 बजे तक बस स्टैंड को बंद रखा जाएगा। एक दिन पूर्व यूनियन ने गेट रैलियां कर अपना रुख जाहिर कर दिया था लेकिन सरकार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया न आने पर अब यूनियन द्वारा 2 घंटे के लिए बस स्टैंड को बंद किया जाएगा। इससे पहले 21 जून को भी यूनियन ने कच्चे मुलाजिमों की तनख्वाह न आने व अन्य मुद्दों को लेकर 2 घंटे के लिए चक्का जाम किया था।