मकान मालिक ने 6 साल के बच्चे पर चाकू से किया 26 बार हमला, मौत

मकान मालिक ने 6 साल के बच्चे पर चाकू से किया 26 बार हमला, मौत

नई दिल्ली :  अमेरिका में एक मुस्लिम महिला और छह साल के बच्चे पर दर्जनों बार चाकू से हमला करने के आरोप में एक मकान मालिक को हत्या और हेट क्राइम का आरोप लगाया गया। जानकारी के मुताबिक बच्चा फलस्तीनी मूल का था। एक बयान के मुताबिक बच्चे पर 26 बार चाकू से हमला किया गया। जिसके बाद उसकी अस्पताल में मौत हो गई। हालांकि 32 साल की महिला अभी अस्पताल में हैं। बयान में कहा गया 'दोनों लोगों को संदिग्ध ने इसलिए निशाना बनाया क्योंकि वे मुस्लिम थे और मध्य पूर्व में हमास और इजरायलियों के बीच चल रहे युद्ध की वजह से उन्हें निशाना बनाया गया।

अधिकारियों ने बताया कि बच्चे की मां ने पुलिस को फोन कर जानकारी दी थी कि उनके मकान मालिक मारपीट कर रहे हैं। मकान मालिक का नाम है जोसेफ जूबा है, उसकी उम्र 71 साल की है।  जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तब उन्होंने देखा कि आरोपी जुबा अपने घर के आगे जमीन पर बैठा है। उसके सर पर चोट के निशान थे।  उसे हत्या हत्या के प्रयास और हेट क्राइम के 2 मामलों में आरोपी बनाए जाने से पहले अस्पताल ले जाया गया।