भाजपा जनसंपर्क से जन समर्थन अभियान तक 25 मई को बैठक आयोजित 

भाजपा जनसंपर्क से जन समर्थन अभियान तक 25 मई को बैठक आयोजित 
ऊना/सुशील पंडित: ऊना मंडल भाजपा द्वारा जनसंपर्क से जन समर्थन अभियान को लेकर 25 मई को भाजपा कार्यालय ऊना में बैठक का आयोजन करते हुए अभियान की रूपरेखा तैयार की जाएगी। भाजपा के मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल ने बताया कि इस मौके पर ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती विशेष रुप से बैठक में मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार के 9 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर हिमाचल भाजपा एक महीने तक विशेष अभियान चलाकर जन जन तक केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का काम करेगी। भाजपा के मंडल अध्यक्ष ने कहा कि 30 मई से 30 जून तक भाजपा जनसम्पर्क से जनसमर्थन अभियान चलाएगी जिसके तहत भाजपा के सभी मोर्चो और प्रकोष्टो के विभिन्न सेमीनार आयोजित करके केंद्र सरकार की नीतियों से अवगत करवाएगी। उन्होंने कहा कि इस अभियान के सफल आयोजन के लिए प्रदेश कार्यसमिति के बाद जिलों और मंडलों की बैठकों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि भाजपा के हर कार्यकर्ता तक इस अभियान की जानकारी पहुंचे जा सके। उन्होंने कहा कि विभिन्न सम्मेलन आयोजित करने के अतिरिक्त लोगों से भी केंद्र की मोदी सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल को लेकर फीडबैक हासिल किया जाएगा।