पंजाब : शिरोमणि अकाली दल पूरे दल बल के साथ 2024 के चुनावों को लेकर कर रही तैयारियां, देखें वीडियो

पंजाब : शिरोमणि अकाली दल पूरे दल बल के साथ 2024 के चुनावों को लेकर कर रही तैयारियां, देखें वीडियो

मोगा : आने वाले 2024 के चुनावों को लेकर अब शिरोमणि अकाली दल पूरे दल बल के साथ तैयारी रहा है। जहां अब पार्टी सुप्रीमो सुखबीर बादल की और से नए आहुदेह्दार भी बनाए जा रहे है। मोगा जिले की दो विधान सभा सीटों जिनमे मोगा और धर्मकोट के हल्का इंचार्ज भी बदले गए है। धर्मकोट से पूर्व मंत्री तोता सिंह के देहांत के बाद अब उनके बेटे बरजिंदर सिंह बरार को हल्का इंचार्ज लगाया गया है। संजीत सिंह सन्नी गिल को हल्का मोगा का इंचार्ज लगाया है।

जिला प्रधान तीर्थ सिंह माल्हा को प्रधानगी से हटा कर एक तो उनको हल्का बाघापुराना का इंचार्ज लगाया गया है। वही उनको लुधियाना लोक सभा देहाती का इंचार्ज भी लगाया गया है। अमरजीत सिंह लंडेके को तीर्थ सिंह माल्हा की जगह पर जिला मोगा जिला शिरोमणि अकाली दल का जिला प्रधान बनाया गया है।

इन चारों द्वारा वर्करों के एक प्रेस कांफ्रेंस की गई। जिसमें चारों ने फैसला किया कि वह चारों इक्कठे मिल कर काम करेंगे और मोगा को पंजाब में एक नम्बर पर लेकर जाएंगे और घर घर जाकर शिरोमणि अकाली दल द्वारा पंजाब में करवाएं गए विकास के कामों के बारे में जागरूक करेंगे। आने वाले 2024 और 2027 के चुनावों में शिरोमणि अकाली दल को बहुमत दिलाएंगे।