पंजाबः महिला को थप्पड़ मारने के बाद ACP का एक्शन, चौंकी इंचार्ज को किया सस्पेंड, देखें वीडियो

पंजाबः महिला को थप्पड़ मारने के बाद ACP का एक्शन, चौंकी इंचार्ज को किया सस्पेंड, देखें वीडियो

लुधियानाः मराडो पुलिस चौकी के इंचार्ज अश्विनी कुमार को एसीपी ने सस्पेंड कर दिया है। चौकी इंचार्ज ने 5 दिन पहले देर रात महिला पर हाथ उठाया था। वहीं महिला ने पुलिस कर्मचारी पर मारपीट का आरोप लगाया था। घटना जीएनई कॉलेज के पास की है। पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो सामने आया था जिसमें पुलिस कर्मचारी रेस्टोरेंट में एक व्यक्ति के मुंह पर थप्पड़ मारता दिखाई दिया था। अधिकारियों ने मामले की जांच की तो सामने आया कि चौकी इंचार्ज अश्विनी कुमार ने वर्दी पहनकर महिला पर भी हाथ उठाया था। वह कलाई पकड़कर उसे खींच रहा था। जिसके बाद अधिकारियों ने उन पर एक्शन लिया।

उधर, एएसआई अश्विनी कुमार ने महिला पर आरोप लगाए थे कि वह किसी जगह से रेड करके वापस आ रहे थे। रास्ते में कुछ लोग आपस में बहसबाजी कर रहे थे। जब उन्होंने झगड़े का कारण पूछा तो वहां मौजूद एक महिला ने उसके साथ गलत शब्दावली का प्रयोग किया। वहीं, महिला का कहना था कि चौकी इंचार्ज ने उसके साथ मारपीट की। महिला के साथी अंकित और संदीप ने बताया था कि वह सभी मिल कर बर्थडे पार्टी कर रहे थे। इस बीच वहां कुछ लोग सरेआम शराब पी रहे थे। इस कारण वह लोग भी एक साइड में ड्रिंक करने लगे।

उन्हें लगा कि शायद रेस्टोरेंट वाले के पास परमिट है। उसी दौरान चौकी इंचार्ज ने महिला को कार के पीछे ले जाकर मारपीट की। एसीपी अशोक कुमार ने बताया कि उन्होंने मामले की जांच की है। वीडियो जो उनके सामने आया है उसमे दिख रहा है कि एएसआई अश्विनी महिला पर वर्दी पहन हाथ उठा रहा है। इससे लोगों में पुलिस की छवि खराब हुई है। उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार अश्विनी कुमार को सस्पेंड कर पुलिस लाइन भेजा गया है।