पंजाब : तेज रफ्तार कार चालक ने महिलाओं को कुचला, 2 की मौ'त

पंजाब : तेज रफ्तार कार चालक ने महिलाओं को कुचला, 2 की मौ'त

लुधियानाः खन्ना के गांव लहल में तेज रफ्तार कार ने 2 महिलाओं को कुचल दिया। मिली जानकारी के मुताबिक मनरेगा में सड़क किनारे सफाई का काम कर रही 2 महिलाओं को कुचल कार चालक ने कुचला। इस दर्दनाक हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक महिला ने छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। मृतक महिलाओं की पहचान बुधा (70) और बलजिंदर कौर (55) निवासी लहल के तौर पर हुई है। 

अपनी जान बचाने वाली महिला ने बताया कि 3 महिलाएं सफाई कर रही थीं। इसी बीच स्विफ्ट कार तेज रफ्तार से आई। उसका चालक मोबाइल पर बातें कर रहा था, जिसने सीधे कार को 2 महिलाओं पर चढ़ा दिया। उसने रजबाहे में छलांग लगाकर जान बचाई। चालक कार से दोनों महिलाओं को काफी दूर तक घसीटता ले गया, जिससे दोनों की मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार काफी तेज थी। मोबाइल पर बातें करते जब तक चालक का ध्यान सामने पड़ा, तब तक उसका कार पर कंट्रोल नहीं रहा और उसने सीधे महिलाओं पर चढ़ा दी। हादसे के बाद उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। पुलिस ने वहां आकर स्थिति को संभाला और लोगों को शांत किया। ए.एस.आई. सुरजीत सिंह ने कहा कि कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।