जालंधरः विपक्ष को बड़ा झटका! आज पूर्व मेयर सहित कई पार्षद आप में होंगे शामिल

जालंधरः विपक्ष को बड़ा झटका! आज पूर्व मेयर सहित कई पार्षद आप में होंगे शामिल

जालंधर, ENS: नगर निगम चुनावों का ऐलान हो गया है। निगम के चुनावों के ऐलान के बाद एक बार फिर से सियासी पार्टियों में जोड़-तोड़ का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आज पूर्व मेयर सहित कई पार्षद कांग्रेस और भाजपा को झटका दे सकते है।

बताया जा रहा है कि पूर्व मेयर जगदीश राजा सहित कांग्रेस और भाजपा के करीब 15 पूर्व पार्षद और नेता आज आम आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे। कहा जा रहा है कि पूर्व मेयर जगदीश राजा के साथ कई पूर्व कौंसलर चंडीगढ़ रवाना हो गए हैं, जहां सांसद सुशील रिंकू की मौजूदगी में वह आप में शामिल होने जा रहे है।