जालंधरः पंजाब भर में PRTC-PUNBUS के कर्मचारियों ने की हड़ताल, यात्री हो रहे परेशान, देखें वीडियो

जालंधरः पंजाब भर में PRTC-PUNBUS के कर्मचारियों ने की हड़ताल, यात्री हो रहे परेशान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: राज्य में पंजाब रोडवेज, पनबस एवं पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने आज से अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल कर दी है। प्रदेश भर में सरकारी बसों का अनिश्चितकालीन समय के लिए चक्का जाम किया गया है। इस बीच पंजाब रोडवेज पनबस के पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन की जालंधर इकाई के अध्यक्ष विक्रमजीत सिंह, महासचिव चानण सिंह एवं अन्य सदस्य भी जालंधर के एक डिपो में मौजूद रहे और नारेबाजी भी की। इस दौरान सरकारी बसें भी खड़ी रहीं। इस कारण सरकारी बसों का संचालन बंद होने से प्रदेश में बसों की किल्लत होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

बता दें कि यात्री केवल निजी बसों और बाहरी राज्यों से आने वाली बसों से ही कर सकेंगे सफर। इसके अलावा महिला यात्रियों को भी होगा किराया। इसको लेकर दोपहर 12:30 बजे यूनियन के प्रतिनिधियों की परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर से बुधवार को बैठक होगी। अगर मांगें न मानी गई तो यूनियन के कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी वीरवार को मुख्यमंत्री आवास की तरफ कूच करेंगे। बता दें कि फिलहाल बस स्टैंड बंद नहीं किए गए हैं और निजी एवं बाहरी राज्यों की बसें बस स्टैंड के भीतर से संचालित हो रही हैं।

बता दें कि राज्य में अनिश्चितकाल के लिए पनबस एवं पंजाब सड़क परिवहन निगम (पीआरटीसी) के सभी 27 डिपुओं से सरकारी बसों का संचालन बंद है। वर्कशाप से बसें नहीं निकलने दी जा रही हैं। वहीं फरीदकोट के पीआरटीसी डिपो में अस्थायी कर्मचारियों ने बसें नहीं चलाई। डिपो की कुल लगभग 150 बसों में से मात्र 25 के करीब बसें ही चल पाईं। यह बसें डिपो के स्थायी कर्मचारियों द्वारा चलाई गईं। अस्थायी कर्मचारी पिछले काफी समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं और उनके द्वारा पहले से ही हड़ताल की घोषणा की गई थी। इस संबंध में स्थानीय डिपो में रोष प्रदर्शन भी किया जाएगा।