पंजाबः विदाई पार्टी में अफसरों के साथ पूर्व CP ने डाला भांगड़ा, देखें वीडियो

पंजाबः विदाई पार्टी में अफसरों के साथ पूर्व CP ने डाला भांगड़ा, देखें वीडियो

लुधियानाः पंजाब सरकार द्वारा दो दिन पहले 31 अधिकारियों के तबादले किए गए थे। इस दौरान लुधियाना सीपी मंदीप सिद्धू सहित जालंधर और अमृतसर के सीपी का भी तबादला किया गया था। वहीं पुलिस कमिश्नर मंदीप सिद्धू ने तबादले के बाद विदाई पार्टी रखी। इस दौरान लुधियाना पूर्व पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू की फेयरवेल पार्टी में पुलिस अफसरों ने जमकर डांस किया। इसका वीडियो खुद मंदीप सिंह सिद्धू ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में जिला के सीनियर पुलिस अधिकारी रेलगाड़ी बनाकर डांस करते दिखाई दिए।

पार्टी में सिद्धू की फेयरवेल पर एडिशनल सीपी जसकिरनजीत सिंह तेजा, सैम्या मिश्रा, सुहैल मीर, तुषार गुप्ता, हरमीत सिंह हुंदल, रूपिंदर कौर सरां, जतिंद्र चोपड़ा, एसीपी मंदीप सिंह, वैभव सहगल, अशोक कुमार, सुमित सूद, जसरूप कौर बाठ, सुखनाज सिंह, गुरइकबाल सिंह ने जमकर डांस किया। वहीं इस वीडियो के साथ सिद्धू ने लिखा कि लाखों राजा बैठकर चले गए, दिल्ली वहीं की वहीं, जग जंक्शन रेलों का, गाड़ी एक आए-एक जाए। वहीं राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि मंदीप सिद्धू ने साइकिल रैली में अफसरों के साथ भांगड़ा किया था। जिसके बाद उनका तबादला किया गया है। लेकिन इस अफवाह पर उन्होंने विराम लगा दिया।

दरअसल, वहीं बीते दिन मंदीप सिंह सिद्धू ने पत्रकारों से कहा था कि कुछ लोग उनके जाने के बाद यह भी कहेंगे कि सुनते नहीं थे, बदलवा दिया, ऐसे लोग मेरे वापस आने पर गुलदस्ता लेकर खड़े हुए मिलेंगे, लेकिन उनका वापस आने का अभी कोई मूड नहीं है। सिद्धू के इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में चर्चा छेड़ दी है। क्योंकि वह सीएम भगवंत सिंह मान के खास है। शायद वह कभी भी रिटायरमेंट लेकर लुधियाना या संगरूर से चुनाव लड़ने के लिए वापस आ सकते हैं।