पंजाब : CM मान ने बुलाई अहम बैठक

पंजाब : CM मान ने बुलाई अहम बैठक

चंडीगढ़ : हिमाचल में  लगातार हो रही बारिश के चलते पंजाब में बाढ़ को लेकर एक बार फिर खतरे की घंटी बज गई है। भाखड़ा डैम में बीते  दिन छोड़े गए पानी के बाद कई गांव पानी में डूब गए है। जिसके तहत बीते दिन कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस का बयान भी आया है। वहीं गांवों के पानी आने को लेकर एनडीआरएफ की टीम को भी बुला लिया गया है। इसी के चलते मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज दोपहर 12 बजे बैठक बुलाई है, जिसमें कई अधिकारी और मंत्री शामिल रहेंगे।

बताया जा रहा है कि आवारा पशुओं के इंतजाम को लेकर चर्चा होगी।  बारिश के बाद भाखड़ा और पोंग बांध का जलस्तर बढ़ गया है। स्थिति को देखते हुए भाखड़ा बांध प्रबंधन बोर्ड ने भाखड़ा और पौंग बांध के बाढ़ गेट दिए थे। फ्लड गेट खुलने के बाद पंजाब में एक बार फिर बाढ़ जैसे हालात बनने लगे हैं। ब्यास का जलस्तर बढ़ने से चकमीरपुर के पास धूसी बांध टूट गया है।

जिससे आसपास के गांव इसकी चपेट में आ सकते हैं। श्री आनंदपुर साहिब और रोपड़ में भी हालात बिगड़ने लगे हैं। निचले इलाकों में पानी भरना शुरू हो गया है। शाहपुर बेला गांव के लोग पानी से घिर गए हैं। जानकारी के अनुसार भाखड़ा का जलस्तर कल शाम तक 1678 फीट तक पहुंच गया था, जो खतरे के निशान से महज 2 फीट नीचे था। हालात को देखते हुए अब भाखड़ा बांध के फ्लड गेट को कई फीट तक खोलने की इजाजत दे दी गई है।