पंजाबी दिवंगत गायक मूसेवाला का नया गाना 'चोरनी' हुआ रिलीज, 14 मिनट में इतने हुए लाइक 

पंजाबी दिवंगत गायक मूसेवाला का नया गाना 'चोरनी' हुआ रिलीज, 14 मिनट में इतने हुए लाइक 

चंडीगढ़ः पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का मौत के बाद चौथा गाना 'चोरनी' आज शाम 5 रिलीज हो गया। मूसेवाला के ऑडियो रिलीज होने के 14 मिनट पर यूटयूब पर 49 हजार लाइक देखने को मिले। कल सुबह वीडियो जारी किया जाएगा। रैपर डिवाइन (DIVINE) ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था कि- "दिल से..ये स्पेशल सॉन्ग है मेरे लिए।" उन्होंने मूसेवाला के साथ अपनी फोटो भी शेयर की है। मूसेवाला के गीत को लेकर उनके समर्थकों में काफी उत्साह है।

हत्या के बाद सिद्धू मूसेवाला के गाने SYL, वार और मेरा ना फैंस के बीच आ चुके हैं। विवादों में आने के बाद SYL गाने को सरकार ने बैन कर दिया था। मूसेवाला का तीसरा गाना 7 अप्रैल 2023 को 'मेरा ना' लॉन्च हुआ था। जिसने एक घंटे में ही 20 लाख व्यूज मिले थे और 7 लाख लोगों ने गाने को लाइक किया और डेढ़ लाख के कमेंट्स आए। इस गाने में नाइजीरियिन रैपर बरना बॉय के लिरिक्स शामिल थे। मूसेवाला के परिवार का कहना है कि अभी 40 से 45 उनके गाने पेंडिंग पड़े हैं, जो उनके फैंस के बीच धीरे-धीरे लाए जाएंगे।