जालंधरः आप नेता हरचंद सिंह बरसट को मिली बड़ी जिम्मेदारी

जालंधरः आप नेता हरचंद सिंह बरसट को मिली बड़ी जिम्मेदारी

जालंधर, ENS: नेशनल काउंसलिंग ऑफ स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड की आज  गोवा में नेशनल कांफ्रेंस हुई। जहां जनरल बॉडी की मीटिंग में पंजाब बोर्ड मंडी के चेयरमैन व आप नेता हरचंद सिंह बरसट को COSAMB का राष्ट्रीय चेयरमैन चुना गया। बता दें कि CM पंजाब भगवंत मान ने बीते कुछ माह पहले मार्केट कमेटी के 13 चेयरमैन की सूची जारी की थी।

इसी लिस्ट में प्रदेश जनरल सेक्रेटरी हरचंद सिंह बरसट को पंजाब मंडी बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त करने के आदेश थे। बरसट लंबे समय से आम आदमी पार्टी से जुड़े हैं। इससे पहले सितंबर 2020 में आप द्वारा उन्हें प्रदेश जनरल सेक्रेटरी नियुक्त किया गया था।

गौरतलब है कि पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले और बाद में भी हरचंद सिंह बरसट कई नेता और कार्यकर्ताओं को AAP पार्टी में शामिल कराते रहे हैं। उन्हें अकसर विभिन्न विषयों पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी बोलते सुना गया है। चंडीगढ़ स्थित AAP पार्टी मुख्यालय में भी उन्हें अलग से रूम दिए रखा गया। वह लंबे समय से सक्रिय रहे हैं।