घने कोहरे की चादर से लिपटे ये 15 राज्य

घने कोहरे की चादर से लिपटे ये 15 राज्य

नई दिल्ली : दिल्ली, हरियाणा, पंजाब समेत उत्तर भारत कई राज्य आज भी घने कोहरे की चपेट में है। मौसम विभाग ने बताया कि हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्से मंगलवार सुबह बहुत घने कोहरे की चादर से लिपटे हुए हैं। कई जगहों पर विजिबिलिटी 0-50 मीटर तक भी दर्ज की जा रही है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और मेघालय में विजिबिलिटी अलग-अलग इलाकों में 50-200 मीटर तक देख जा रहा है। इन सभी राज्यों में 28 दिसंबर तक घना कोहरा जारी रहने की संभावना है। 

मौसम विभाग ने बताया कि ओडिशा में भी आज सुबह घना कोहरा देखा जा रहा है। यहां पर बुधवार को भी कोहरा पड़ेगा। इसके साथ ही उत्तराखंड के कई इलाकों में भी घना कोहरा देखने को मिल रहा है। मेघालय, असम, नागालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में भी 30 दिसंबर तक घने कोहरे से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिम और निकटवर्ती मध्य भारत में अगले 3-4 दिनों तक घना से बहुत घना कोहरा जारी रहने की संभावना है।