पेड़ गिरने से स्लॉटर हाउस और अन्य इमारतें हुई धराशाई, देखें वीडियो 

पेड़ गिरने से स्लॉटर हाउस और अन्य इमारतें हुई धराशाई, देखें वीडियो 

शिमला: राजधानी के कृष्णनगर इलाके में मंगलवार दोपहर स्लॉटर हाउस की पूरी इमारत ही भूस्खलन के कारण भरभराकर ढह गई। भीषण भूस्खलन में पांच से अधिक मकानों और कई गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचने की खबर है। स्लॉटर हाउस की इमारत और ध्वस्त हुए मकानों में कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। भूस्खलन की घटना लाल पानी इलाके में हुई, जहां स्लॉटर हाउस बना हुआ है। जिस पहाड़ी पर यह इमारत बनी है, वह पूरी ही ढह गई। इस घटना में 5 से अधिक मकान और कई गाड़ियां भी भूस्खलन की चपेट में आ गई हैं। स्लॉटर हाउस की बिल्डिंग गिरने से कई लोगों के दबे होने की आशंका है।

बताया जाता है कि स्लॉटर हाउस की बिल्डिंग पर पहले पेड़ गिरा और उसके बाद इमारत के नीचे की जमीन खिसक गई और भवन धराशायी हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन के वरीय अधिकारी भी पहुंचे। शिमला के एसपी संजीव गांधी ने भी इस घटना की पुष्टि की है और मौके पर बचाव दल को रवाना किया गया है।