पंजाबः SHO और ASI को 50,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार

पंजाबः SHO और ASI को 50,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार

चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहीम के तहत जिला बठिंडा के एसएचओ बलकौर सिंह और एएसआई परमजीत सिंह को आज 50000 रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि उक्त एसएचओ व एएसआई को गांव महिमा सरकारी जिला बठिंडा निवासी राम लाल की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है, जो कि प्रापर्टी डीलर का कार्य करता है। 

उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता और गुरतेज सिंह निवासी कोठे फूला सिंह, जिला बठिंडा ने हरचरण सिंह उर्फ़ लीला निवासी दशमेश नगर, गोनियाना, से एक साल पहले 30,00,000 रुपये का नकद ऋण ब्याज पर लिया था। इनकी तरफ से प्यासे समय पर वापस न करने पर उक्त हरचरण सिंह ने शिकायतकर्ता राम लाल व गुरतेज सिंह को थाना नेहिया वाला में 04.11.2022 को गिरफ्तार करवा दिया, जिससे अगले दिन थाने में एसएचओ बलकौर सिंह और एएसआई परमजीत सिंह ने दूसरे पक्ष के साथ मौखिक राज़ीनामा करवा दिया था।

उक्त दोनों पुलिस अधिकारियों ने शिकायतकर्ता राम लाल से उनके खिलाफ मामला दर्ज नहीं करने और राज़ीनामा करवाने के संबंध में 3,00,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी। इस संबंध में शिकायत की जांच के बाद विजीलैंस ब्यूरो बठिंडा रेंज की टीम ने उक्त आरोपी एसएचओ बलकौर सिंह और एएसआई परमजीत सिंह थाना नेहिया वाला जिला बठिंडा को सरकारी गवाहों की मौजूदगी में गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना विजिलेंस ब्यूरो रेंज बठिंडा में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।